facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

काशी की देव दीपावली को यादगार बनाएगी योगी सरकार, लेजर फायर और क्रैकर शो का होगा आयोजन

Advertisement

देव दीपावली को लेकर लोगों के जोश और जुनून को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे और यादगार बनाने के निर्देश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को दिए हैं।

Last Updated- October 29, 2024 | 4:59 PM IST
More plots to be allotted in NCR region. Yamuna Expressway authority comes up with new scheme

विश्व भर में प्रसिद्ध काशी की देव दीपावली को देखने आने वाले देशी व विदेशी पर्यटकों के लिए योगी सरकार ने इस साल नए आकर्षण जोड़ने का फैसला किया है। इस बार काशी की प्रसिद्ध देव दीपावली 15 नवंबर को मनाई जाएगी।

देव दीपावली को लेकर उत्साह इस कदर है कि वाराणसी से लेकर सारनाथ तक के सभी होटल, मोटल, गेस्ट हाउस और यहां तक ही होम स्टे भी एक महीने पहले ही बुक हो चुके हैं।

इस मौके पर पर्यटकों को सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वाराणसी की ट्रैवल एजेंसियों ने बाहर से भी गाड़ियां बुलाई हैं। एक अनुमान के मुताबिक अकेले देव दीपावली के दिन ही वाराणसी में बाहर से पांच लाख लोग आ सकते हैं।

देव दीपावली को लेकर लोगों के जोश और जुनून को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे और यादगार बनाने के निर्देश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को दिए हैं।

12 लाख दीपों से गंगा के घाट होंगे रोशन

काशी की देव दीपावली के मौके पर योगी सरकार 12 लाख दीपों से गंगा के घाटों को रोशन करेगी। वाराणसी में गंगा के अर्धचन्द्राकार घाट दीपों की माला पहने दिखेंगे तो वही गंगा पार रेत पर आकाश को जीवंत रंगों और पैटर्न से रोशन करने वाले क्रैकर शो, लेज़र शो और संगीत के संगम का पर्यटक एक साथ आनंद ले सकेंगे।

रेत पर शिव के भजनों और धुनों पर ग्रीन आतिशबाजी होगी। देव दीपावली के दिन 15 नवंबर को काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने रेत पर ग्रीन एरियल फायर व क्रैकर्स शो होगा।

पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि गंगा पार रेत पर पारंपरिक कलात्मकता को अत्याधुनिक तकनीक के साथ जोड़ती हुई यह देव दीपावली खास होगी।

पहली बार ग्रीन क्रैकर शो और लेज़र शो होगा आयोजित

अमेरिका में विकसित अत्याधुनिक तकनीक के “फायर वन फायरिंग” सिस्टम से लगभग 10 मिनट तक शिव भजन व संगीत पर काशी में पहली बार ग्रीन क्रैकर शो और लेज़र शो का अलौकिक दृश्य दिखाई देगा। काशी में आने वाले पर्यटक घाटों पर गंगा आरती के साथ ही गंगा पार रेत पर ग्रीन आतिशबाजी का आनंद ले सकेंगे।

ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो करने वाली कंपनी एक्सिस कम्युनिकेशन के सीईओ मनोज गौतम ने बताया कि रेत पर लगभग 1.5 किलोमीटर के स्ट्रेच पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो होगा।

भगवान शिव की महिमा पर आधारित “हर-हर शम्भू”,”शिव तांडव”आदि भजनों के 9 से 10 ट्रैक पर आतिशबाजी शो होगा। आतिशबाजी के दौरान आसमान में सतरंगी छटा बिखेरी जाएगी। आकाश में कई तरह के आकर्षक चित्र भी दिखाई देंगे।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 4:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement