facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फिल्म सिटी के प्रमोशन पर योगी करेंगे चर्चा

Advertisement
Last Updated- January 04, 2023 | 11:00 PM IST
UP GIS
PTI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बैठकों के बीच फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर मेहमानों को फिल्म बंधु और फिल्म सिटी पर शॉर्ट फिल्म भी दिखाई जाएगी, जिसमें इस प्रोजेक्ट के विषय में जानकारी होगी। इस दौरान सीएम योगी इन प्रतिनिधियों से फिल्म सिटी के प्रमोशन व इन्वेस्टमेंट को लेकर चर्चा करेंगे।

फिल्म जगत से जिन लोगों को इस मुलाकात के लिए आमंत्रित किया गया है, उनमें प्रोड्यूसर बोनी कपूर, कुमार मंगत पाठक, निर्माता व निर्देशक सुभाष घई, विनोद बच्चन, राहुल मित्रा, निर्देशक नारायण सिंह, अनिल शर्मा, दीपक मुकुट, लेखक व निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी, निर्माता-निर्देशक मुकेश छाबड़ा व प्रोड्यूसर और एडलैब्स के फाउंडर व एमडी मनमोहन शेट्टी शामिल हैं।

अभिनेता व गोरखपुर के सांसद रवि किशन, राजपाल यादव, परेश रावल, मनोज जोशी, सतीश कौशिक, जैकी श्राफ, सुनील शेट्टी, जैकी भगनानी, आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, अर्जन बाजवा और राहुल देव भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा गीतकार मनोज मुंतशिर, समीर अंजान, गायक उदित नारायण व कैलाश खेर भी इस मीटिंग का हिस्सा होंगे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका, कनाडा के निवेशकों ने योगी सरकार के साथ किए 19,265 करोड़ रुपये के समझौते

फिल्म जगत के साथ-साथ सीएम योगी ओटीटी, स्टूडियोज व अन्य एक्टिविटीज से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। इनमें वायकाम 18 से अजीत अंधारे, लाइका प्रोडक्शन के सीईओ आशीष सिंह, जी ग्रुप के एमडी के एडवाइजर और प्रोड्यूसर जतिन सेठी, सोनी पिक्चर्स इंटरनैशनल के हेड लदा गुरुदेन सिंह, एमेजॉन प्राइम के कंट्री हेड गौरव गांधी, एमेजॉन प्राइम की हेड ऑफ इंडिया ओरिजिनल्स अपर्णा पुरोहित, जियो स्टूडियो के हेड ऑफ इंडिया ओरिजिनल्स तेजकरन सिंह बजाज, प्रोड्यूसर गिल्ड के प्रेसिडेंट शिबाशीष सरकार और सीईओ नितिन तेज आहूजा भी उपस्थित रहेंगे।

Advertisement
First Published - January 4, 2023 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement