facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Salary Increment: इस साल टॉप अधिकारियों की सैलरी में होगा कितना इनक्रिमेंट, आप भी जानिए!

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 6:36 PM IST
Rupee

Salary Increment in India 2023: भारत में टॉप अधिकारियों को इस वर्ष वेतन में औसतन 9.1 फीसदी की वृद्धि मिलने की उम्मीद है। इससे पिछले साल यानी 2022 में टॉप अधिकारियों का वेतन 8.9 फीसदी बढ़ा था।

वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एऑन पीएलसी (Aon PLC) ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (CEO) की औसत सैलरी 8.4 करोड़ रुपये थी जो बीते चार वर्षों में 21 फीसदी बढ़ गई है। इसकी वजह यह है कि कार्यकारियों को संगठन का मूल्य बढ़ाने पर पुरस्कृत करने पर जोर दिया जाता है।

एऑन के भारत में हालिया ‘एग्जिक्यूटिव रिवॉर्ड्स सर्वे’ के मुताबिक प्रत्येक तीन में से एक कंपनी विविधता के स्तर को बेहतर करने पर ध्यान दे रही है। यह सर्वे निदेशक मंडल और वरिष्ठ प्रबंधन पदों के लिए किया गया है। यह इसका 12वां अध्ययन है और इसमें 25 से अधिक उद्योगों में 519 कंपनियों से मिले आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।

एऑन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (मानव पूंजी समाधान, भारत और दक्षिण एशिया) नितिन सेठी ने कहा, ‘वरिष्ठ कार्यकारियों के वेतन में वृद्धि उनके द्वारा संगठन में लाए गए मूल्य पर आधारित होती है।’ उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते और अस्थिर कारोबारी माहौल में कंपनियां ऐसा कार्यकारी भुगतान कार्यक्रम अपनाना चाहती हैं जिससे उचित व्यवहार लाया जा सके, जो किफायती हो और दीर्घकालिक कारोबारी परिणामों में योगदान देने वाला हो।

यह भी पढ़ें: Budget 2023 में आर्थिक वृद्धि की गति बनाए रखने पर होगा जोर

अध्ययन में पाया गया कि बीएसई की शीर्ष 30 कंपनियों में सीईओ को निश्चित आय पर 176 फीसदी दीर्घकालिक प्रोत्साहन (एलटीआई) दिया गया। मुख्य परिचालन अधिकारी, मुख्य वित्त अधिकारी, बिक्री प्रमुख और मुख्य मानव संसाधन अधिकारी जैसे सी-स्तर के अन्य कार्यकारियों के लिए यह 103 फीसदी रहा। इन जैसी अन्य कंपनियों में सीईओ के लिए औसत एलटीआई राशि 10 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 6:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement