facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zakir Hussain death: सत्य नडेला और गौतम अदाणी ने जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया

Advertisement

सोशल मीडिया मंच 'लिंक्डन' पर एक पोस्ट में नडेला ने कहा, "एक सच्चे दिग्गज उस्ताद जाकिर हुसैन।"

Last Updated- December 16, 2024 | 3:04 PM IST
The beats of Ustad Zakir Hussain's tabla will continue to resonate, President and Prime Minister expressed condolences गूंजती रहेगी उस्ताद जाकिर हुसैन के तबले की थाप, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक जताया
Tabla player Ustad Zakir Hussain passes away

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला और अरबपति गौतम अदाणी ने महान तबला वादकों में से एक जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया। हुसैन का अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक अस्पताल में निधन हो गया।

हुसैन की मृत्यु फेफड़े संबंधी समस्या ‘इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’ से उत्पन्न जटिलताओं के कारण हुई। वह 73 वर्ष के थे। सोशल मीडिया मंच ‘लिंक्डन’ पर एक पोस्ट में नडेला ने कहा, “एक सच्चे दिग्गज उस्ताद जाकिर हुसैन।”

उन्होंने आगे कहा, “आपका संगीत सीमाओं से परे है और हमेशा जिंदा रहेगा।” ‘पोर्ट्स-टू-एनर्जी अदाणी’ ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया मचं ‘एक्स’ पर जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा,”दुनिया ने एक ऐसी लय खो दी है जिसकी कोई जगह नहीं ले सकता। उस्ताद जाकिर हुसैन हमारे महान गुरु जिनकी जिनके तबले की थाप हमेशा भारत के संगीत प्रेमियों में गूंजती रहेंगी, अपने पीछे वे कालातीत कला का एक अनूठा रूप छोड़ गए हैं। उनकी विरासत एक शाश्वत ताल है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”

सरकारी स्वामित्व वाली तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने हुसैन को एक ऐसे उस्ताद के रूप में वर्णित किया, जिन्होंने अपने तबले के साथ सीमाओं और समय को पार कर लिया, तथा आत्मा तक पहुंचने वाला संगीत दिया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा गया, “उस्ताद जाकिर हुसैन जी एक संगीतकार से कहीं अधिक थे, वे प्रकृति की शक्ति थे – परंपरा और नवीनता का संगम। ​​उनकी जादुई उंगलियां भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की कहानियां कहती थीं।”

ओएनजीसी ने कहा कि उनकी कला ने हमें याद दिलाया कि सबसे गहन ऊर्जा वह है जो मानवता को जोड़ती है। आप भले ही मंच से चले गए हों, लेकिन आपके तबले की थाप हमारे दिलों में हमेशा गूंजती रहेगी।

Advertisement
First Published - December 16, 2024 | 3:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement