facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जम्मू में भी ‘जीरो टेरर प्लान’ लागू, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अपने निर्णायक चरण में: गृह मंत्री अमित शाह

Advertisement

गृह मंत्री शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को मिशन मोड पर काम करने और समन्वित तरीके से त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Last Updated- June 16, 2024 | 10:55 PM IST
'Zero Terror Plan' implemented in Jammu also, fight against terrorism in its decisive phase: Home Minister Amit Shah जम्मू में भी ‘जीरो टेरर प्लान’ लागू, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अपने निर्णायक चरण में: गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अपने निर्णायक चरण में है। हाल ही में हुई घटनाओं से पता चलता है कि आतंकवाद बड़ी संगठित आतंकी हिंसा से सिमट कर महज एक छद्म लड़ाई रह गया है।

केंद्र शासित प्रदेश में हाल में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए ‘नॉर्थ ब्लॉक’ में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को सफलता हासिल करने के वास्ते कश्मीर की तर्ज पर जम्मू क्षेत्र में भी आतंकी गतिविधियों पर पूरी तरह नकेल कसने की नीति लागू करने का निर्देश दिया।

शाह ने कहा कि सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू क्षेत्र में हमलों के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा के लिए शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई थी।

शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी नीत सरकार नए तरीकों से आतंकवादियों पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है। गृह मंत्री शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को मिशन मोड पर काम करने और समन्वित तरीके से त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान और इन क्षेत्रों में सुरक्षा चिंताओं के समाधान पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद को कतई बरदाश्त नहीं करने की नीति को दोहराते हुए शाह ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों से कश्मीर घाटी में काफी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और आतंकवाद की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। शाह ने कहा कि कश्मीर घाटी में पर्यटकों के रिकॉर्ड संख्या में आने से कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार होने का पता चलता है।

गृह मंत्री ने लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अपने निर्णायक चरण में है और हाल की घटनाओं से पता चलता है कि आतंकवाद अत्यधिक संगठित हिंसा से सिमट कर महज छद्म युद्ध में तब्दील हो गया है।

शाह ने 29 जून से शुरू होने जा रही वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार चलाया जाएगा। इससे तीन दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसी मुद्दे पर एक बैठक की थी, जिसमें उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया था।

सूत्रों ने बताया कि पिछले शुक्रवार को हुई बैठक में शाह को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों की तैनाती, घुसपैठ की कोशिशों, आतंकवाद रोधी अभियानों की स्थिति और केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय आतंकवादियों के बारे में जानकारी दी गई थी।

आतंकवादियों ने पिछले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए, जिनमें नौ तीर्थयात्रियों और सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई तथा सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गये थे। कठुआ जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए थे और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ था।

Advertisement
First Published - June 16, 2024 | 10:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement