facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato डिलीवरी बॉय को कार ने मारी टक्कर, घटना स्थल पर ही हुई मौत

Advertisement
Last Updated- December 26, 2022 | 4:53 PM IST
Zomato
Shutter Stock

जनपद के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के परथला गोल चक्कर के निकट जोमैटो कंपनी (Zomato) में डिलीवरी का काम करने वाले व्यक्ति की बीती रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद प्रजापति ने बताया कि परविंदर (27) जोमैटो कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था। उन्होंने बताया कि बीती रात बाइक सवार परविंदर को परथला गोल चक्कर के पास एक टोयटा कोरोला कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि कार पर जिला जज लिखा हुआ है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है तथा चालक की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि कार इलाहाबाद जनपद में पंजीकृत है।

प्रजापति ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय कार कौन चला रहा था तथा कार किसकी है।

Advertisement
First Published - December 26, 2022 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement