facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एनसीएलटी में शिविंदर सिंह की निजी दिवालिया याचिका

Advertisement

चूंकि उनकी ज्यादातर संपत्तियां या तो बेच दी गई हैं या चल रहे मामलों के कारण जब्त कर ली गई हैं, इसलिए वे व्यक्तिगत गारंटर के तौर पर अपने कर्ज का भुगतान करने में असमर्थ हैं।

Last Updated- April 21, 2025 | 10:06 PM IST
Ranbaxy shivinder malvinder
प्रतीकात्मक तस्वीर

रैनबैक्सी-फोर्टिस के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह ने सोमवार को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के दिल्ली पीठ के समक्ष व्यक्तिगत दिवालिया याचिका दाखिल की। दिवालिया संहिता की धारा 94 के तहत कॉरपोरेट देनदार/उधारकर्ता या व्यक्तिगत गारंटर दिवालिया प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

यह मामला न्यायमूर्ति महेंद्र खंडेलवाल और सदस्य (तकनीकी) सुब्रत कुमार दास के समक्ष संक्षिप्त सुनवाई के लिए आया, जिसके बाद इसे मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सिंह ने न्यायाधिकरण को बताया कि उनकी देनदारी उनकी संपत्तियों से ज्यादा हो गई हैं। सिंह ने न्यायाधिकरण को बताया, चूंकि उनकी ज्यादातर संपत्तियां या तो बेच दी गई हैं या चल रहे मामलों के कारण जब्त कर ली गई हैं, इसलिए वे व्यक्तिगत गारंटर के तौर पर अपने कर्ज का भुगतान करने में असमर्थ हैं।

सर्वोच्च न्यायालय ने सितंबर 2022 में दायची-फोर्टिस मामले में दोनों भाइयों मलविंदर सिंह और शिविंदर सिंह को छह महीने की जेल की सजा सुनाई थी और फोर्टिस-आईएचएच सौदे की फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश दिया था।

जापानी दवा कंपनी दायची सैंक्यो की याचिका का निपटारा करते हुए सर्वोच्च अदालत ने आईएचएच की खुली पेशकश पर स्थगन जारी रखते हुए मामला दिल्ली उच्च न्यायालय भेज दिया था। मलेशिया की स्वास्थ्य सेवा दिग्गज आईएचएच ने साल 2018 में स्वतंत्र बोर्ड की निगरानी वाली बोली प्रक्रिया में 1.1 अरब डॉलर के भुगतान पर फोर्टिस की 31 फीसदी यानी नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। इससे खुले बाजार से फोर्टिस की अन्य 26 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए ओपन ऑफर का मामला बना। खुली पेशकश आगे नहीं बढ़ पाई क्योंकि दायची ने इसके खिलाफ याचिका दाखिल की थी।

Advertisement
First Published - April 21, 2025 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement