facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

91 फीसदी भारतीय छात्रों का मानना है कि प्रोफेशनल सर्टिफिकेट से मिलेगी रोजगार में मदद: सर्वेक्षण

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 5:46 PM IST

भारत के 91 फीसदी विद्यार्थी मानते हैं कि प्रोफेशनल सर्टिफिकेट उनकी नौकरी में सफलता के लिए सहायक होगा जबकि 96 फीसदी का मानना है कि इससे ग्रेजुएशन के बाद रोजगार पाने में मदद मिलेगी। यह जानकारी एक हालिया सर्वेक्षण में सामने आयी है।

ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म Coursera द्वारा कराए गए अध्ययन के मुताबिक भारतीय एम्पलायर्स ऑस्ट्रेलिया,ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के अपने समकक्षों के मुकाबले नौकरी पर रखने का फैसला करने के दौरान प्रोफेशनल सर्टिफिकेट को अधिक महत्व देते हैं।

यह सर्वेक्षण ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, भारत, मैक्सिको, सऊदी अरब, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और अमेरिका सहित 11 देशों के करीब पांच हजार विद्यार्थियों और नियोक्ताओं पर किया गया है।

सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘दुनिया के अन्य देशों के औसत 90 फीसदी के मुकाबले भारत के 91 फीसदी विद्यार्थी मानते हैं कि प्रोफेशनल सर्टिफिकेट उन्हें एम्प्लायर्स के सामने खड़े होने और ग्रेजुएशन के बाद रोजगार पाने में सहायक साबित होगा।’’

वैश्विक साझेदारों के 88 फीसदी के मुकाबले 92 फीसदी भारतीय मानते हैं कि प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कैंडिडेट की रोजगार क्षमता को बढ़ा देते हैं जो संकेत देता है कि वे कैंडिडेट को रोजगार देते वक्त प्रोफेशनल सर्टिफिकेट को प्राथमिकता देते हैं।

सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘ सर्वेक्षण में शामिल 91 फीसदी विद्यार्थियों का मानना है कि प्रोफेशनल सर्टिफिकेट उन्हें नौकरी मिलने के बाद प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म पर सफल होने में मदद करेगा जबकि वैश्विक स्तर पर ऐसा मानने वालों का औसत 86 फीसदी है।’’

अध्ययन के मुताबिक, ‘‘भारतीय एम्प्लायर्स (85फीसदी) प्रोफेशनल सर्टिफिकेट को अपने ऑस्ट्रेलियाई, ब्रिटिश, जर्मन और फ्रांसीसी एम्प्लायर्स (71 फीसदी) के मुकाबले अधिक महत्व देते हैं।’’

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 5:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement