facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CBSE Results 2023: 12वीं में फेल हुए छात्रों के लिए पीएम मोदी ने कही ये बात

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 4:01 PM IST
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं उन सभी परीक्षार्थियों को बधाई देता हूं, जिन्होंने सीबीएसई कक्षा 12 वीं की परीक्षा में सफलता हासिल की है। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के लिए मुझे इन युवाओं पर गर्व है। मैं उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी युवाओं की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बधाई देता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने परीक्षा में अपेक्षा के अनुरूप सफलता हासिल करने में विफल रहे छात्रों की भी हौसला अफजाई की।

ये भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई ने किया ऐलान, अगले साल इस तारीख से होंगे 10वीं, 12वीं के बोर्ड एग्जाम

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन प्रतिभाशाली युवाओं को बताना चाहूंगा, जिन्हें लगता है कि वे 12वीं कक्षा की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। आपके पास आने वाले समय में आगे देखने के लिए बहुत कुछ है। एक परीक्षा आपको परिभाषित नहीं करती है। उन क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उपयोग करें, जिन्हें लेकर आपके मन में जज्बा हो। आप चमक जाएंगे!’’

ज्ञात हो कि सीबीएसई की 12वीं कक्षा में 87.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इस बार सफलता हासिल की है जो पिछले साल के मुकाबले 5.38 प्रतिशत कम है।

ये भी पढ़ें: CBSE Board 12th Result Declared: 12वीं के रिजल्ट हुए जारी, लड़कियों ने मारी बाजी 

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement