facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CHSE Odisha 12th Result 2023: बारहवीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स के नतीजे घोषित

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 2:49 PM IST
CBSE Result 2024 Date
BS

ओडिशा में उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE) ने बुधवार को ओडिशा बोर्ड के 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स के नतीजे घोषित कर दिए हैं। ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री सुदाम मरांडी ने विभाग सचिव और उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE), ओडिशा के अधिकारियों की उपस्थिति में परिणाम की घोषणा की।

उनके मुताबिक, इस वर्ष साइंस में 84.93 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। हालांकि, इस वर्ष के नतीजे पिछले वर्ष की तुलना में 9.19 फीसदी कम हैं। पिछली बार साइंस में 94.12 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए थे। वहीं, कॉमर्स में 81.12 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए जो पिछले वर्ष की तुलना में कम था। पिछले साल इस संकाय में 89.20 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे।

शिक्षा ने मंत्री ने बताया कि इस वर्ष घोषित नतीजों में लड़कियों ने दोनों संकायों में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि कला और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। इस वर्ष लगभग साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं विभिन्न संकायों के तहत परीक्षा में शामिल हुए थे।

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 2:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement