facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CISCE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

Advertisement

ICSE परीक्षा (10वीं कक्षा) 60 लिखित विषयों में करायी गयी थी जिनमें से 20 भारतीय भाषाओं, 13 विदेशी भाषाओं और एक शास्त्रीय भाषा में थी।

Last Updated- May 06, 2024 | 12:40 PM IST
UP Board 10th 12th Result 2024: When will the UP Board result come, what is the link, more than 55 lakh students will get the latest information here UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड का कब आएगा रिजल्ट, क्या है लिंक, 55 लाख से ज्यादा छात्रों को यहां मिलेगी लेटेस्ट जानकारी

‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स’ (CISCE ) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के सोमवार को सुबह घोषित नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी।

CISCE के एक अधिकारी ने बताया कि 99.47 प्रतिशत छात्रों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में सफलता हासिल की जबकि 98.19 फीसदी छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की।

CISCE के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और सचिव जोसेफ इमैनुअल ने कहा, ‘‘10वीं कक्षा में 99.31 प्रतिशत लड़के पास हुए जबकि 99.65 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल की। इसी तरह, 12वीं कक्षा में लड़कों का पास प्रतिशत 97.53 रहा जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 98.92 प्रतिशत रहा।’’

10वीं कक्षा में इंडोनेशिया, सिंगापुर और दुबई के स्कूलों ने विदेशों में सबसे अच्छा 100 फीसदी प्रदर्शन किया। 12वीं कक्षा में सिंगापुर और दुबई के स्कूलों ने विदेशों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।

ICSE परीक्षा (10वीं कक्षा) 60 लिखित विषयों में करायी गयी थी जिनमें से 20 भारतीय भाषाओं, 13 विदेशी भाषाओं और एक शास्त्रीय भाषा में थी। ICSE परीक्षाएं 21 फरवरी को शुरू हुईं और 28 मार्च को 18 दिन में खत्म हुईं। ISC परीक्षा (12वीं कक्षा) 47 लिखित विषयों में कराई गई जिनमें से 12 भारतीय भाषाओं, चार विदेशी भाषाओं और दो शास्त्रीय भाषाओं में थी। आईएससी परीक्षाएं 12 फरवरी को शुरू हुई और चार अप्रैल को खत्म हुईं।

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 12:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement