facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

CUET-UG 2023: 17 जून तक जारी रहेगी सीयूईटी-यूजी, जुलाई में आ सकता है रिजल्ट

Advertisement
Last Updated- June 09, 2023 | 9:27 AM IST
CUET-UG 2023 exam

CUET-UG 2023: स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUET-UG 2023) 17 जून तक जारी रहेगी और 65,000 से अधिक परीक्षार्थियों को अभी परीक्षा देनी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्नातक प्रवेश परीक्षा की अवधि को दूसरी बार आगे बढ़ाया गया है।

पहले परीक्षाएं 21 मई से 31 मई तक होनी थीं और इस अवधि को बाद में बढ़ाकर सात जून तक कर दिया गया था। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अब नौ जून से 11 जून के लिए दाखिला पत्र जारी किए हैं।

एनटीए परीक्षा के अगले दौर की तारीखों की जल्द ही घोषणा करेगा। परिणाम जुलाई में घोषित होने की उम्मीद है। परीक्षाएं 17 जून तक जारी रहने की संभावना है और इनमें से अधिकतर परीक्षाएं जम्मू-कश्मीर और झारखंड में आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा समाप्त होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर परिणाम आने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मूल कार्यक्रम के अनुसार, परिणाम 20 जून के आसपास आने की उम्मीद थी, जो अब संभवत: जुलाई के पहले सप्ताह के आसपास घोषित किया जाएगा।’’

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 9:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement