facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CUET UG Exam 2023: इस साल परीक्षा में 14 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे

Advertisement
Last Updated- May 21, 2023 | 10:28 AM IST
CUET-UG 2023 exam

साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के दूसरे संस्करण की परीक्षा रविवार से शुरू हो गई, जिसमें 14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के स्नातक प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा देने की संभावना है। पिछले साल के विपरीत इस बार परीक्षा तीन पालियों में कराई जा रही है।

पहले सीयूईटी परीक्षा केवल 21 से 31 मई के बीच आयोजित होनी थी, लेकिन बाद में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कुछ शहरों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण इसके दिनों को कम से कम चार दिन और बढ़ा दिया।

एनटीए के अनुसार, सीयूईटी परीक्षाएं अब एक और दो जून तथा पांच और छह जून को भी होंगी। सात और आठ जून को दो ‘रिज़र्व’ (आरक्षित) दिन रखे गए हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने छात्रों को सलाह दी कि वे प्रश्नों के उत्तर केवल तभी दें, जब वे सही उत्तर के बारे में आश्वस्त हों।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें। उत्तर केवल तभी दें, जब आप आश्वस्त हों, क्योंकि नकारात्मक अंकन होगा। धैर्य बनाए रखें और परिणाम की चिंता किए बिना कोशिश करते रहें। यहां तक कि अगर आप अच्छी तरह से परीक्षा नहीं दे पाएं, तो याद रखें कि हर दिन एक नयी सुबह होती है और अच्छा प्रदर्शन करने का एक और मौका मिलेगा।’’

इस वर्ष सीयूईटी-यूजी के लिए 14 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो पिछले वर्ष के पहले संस्करण से 41 प्रतिशत अधिक हैं। आवेदकों की संख्या के मामले में सीयूईटी-यूजी देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। 2022 में सीयूईटी-यूजी के पहले संस्करण में 12.50 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था और 9.9 लाख ने आवेदन जमा किए थे।

Advertisement
First Published - May 21, 2023 | 10:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement