facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DU Admission 2023: UG एडमिशन के लिए शुरू हुआ CSAS पोर्टल, जल्द करें अप्लाई

Advertisement

कुलपति योगेश सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हम आज सीएसएएस-यूजी की शुरुआत कर रहे हैं।’’

Last Updated- June 14, 2023 | 3:13 PM IST
Delhi University, DUSU Election Result

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने ‘कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम’(सीएसएएस) की शुरुआत के साथ बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी। छात्र विश्वविद्यालय के 68 कॉलेज में 78 स्नातक प्रोग्राम के अलावा, 198 बीए प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज में कुल 71,000 सीट हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी केंद्रीय विश्वविद्यालय-संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के स्कोर के आधार पर दाखिले किए जाएंगे।

कुलपति योगेश सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हम आज सीएसएएस-यूजी की शुरुआत कर रहे हैं।’’

कॉलेज ऑफ आर्ट्स के लिए ‘बीए फाइन आर्ट्स’ के दाखिले भी सीएसएएस के जरिए किए जाएंगे। पंजीकरण शुल्क अनारक्षित तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों के लिए 250 रुपये और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) तथा दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) छात्रों के लिए 100 रुपये है। खेल और ईसीए कोटा के तहत दाखिला लेने वालों को अतिरिक्त भुगतान करना होगा। सिंह ने बातया कि बीकॉम विश्वविद्यालय में ‘फ्लैगशिप प्रोग्राम’ है।

कुलपति ने ‘स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग’ (एसओएल) और एनसीडब्ल्यूईबी (नॉन कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड) की भी दाखिले प्रक्रिया शुरू की।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 3:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement