facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Government Jobs 2023: इन पदों पर निकली है भर्तियां, आवेदन करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 5:31 PM IST
jobs

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इन राज्यों में सरकारी नौकरी करने का मौका है। नौकरी पाने के लिए सबसे पहले अपना आवेदन भेजना होगा और पद से जुड़ी सारी जानकारियां जाननी होंगी।

आइए, हम आपको बताते हैं कि किस राज्य में किस पद के लिए नौकरी निकली है…

1. MP HSTET Application 2023

मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (High School Teacher Eligibility Test) के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जो उम्मीदवार एमपी के हाई स्कूलों में शिक्षक की नौकरी करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर भेज सकते हैं।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

2. NTRO Recruitment 2023

जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, उनके लिए नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (NTRO) ने 182 पदों (टेक्निकल असिस्टेंट के 160 पद और एविएटर-2 के कुल 22 पद) पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म 21 जनवरी तक भेज सकते हैं।
इचछुक उम्मीदवार NTRO की आधिकारिक साइट- ntro.gov.in पर जाकर वैकेंसी से जुड़ी अधिक जानकारी ले सकते हैं।

3. AIIMS Recruitment 2023

एम्स में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर ने (AIIMS Jodhpur) सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 3 फरवरी, 2023 तक भेज सकते हैं।
एम्स जोधपुर ने कुल 114 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। जिन उम्मीदवार के पास पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल की डिग्री है, वह अपना आवेदन aiimsjodhpur.edu.in पर भेज सकते हैं।

4. DU Recruitment 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के आर्यभट्ट कॉलेज (Aryabhatta College) ने सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र 31 जनवरी से पहले भेज सकते हैं।

वैकेंसी से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aryabhattacollege.ac.in पर जा कर देखें।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 5:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement