facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HPCL Apprentice Recruitment 2023: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए निकली भर्तियां, जानें आखिरी तारीख

Advertisement
Last Updated- January 09, 2023 | 6:35 PM IST
Rural and Urban Employment Boom: India’s Unorganised Sector Hits 15 Crore Jobs
Shutter Stock

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने इंजीनियरिंग के उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन भेजने से पहले HPCL की ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार, HPCL ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 100 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इस पद के लिए केवल इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवार ही आवेदन भेज सकते हैं।

आइए, जानते हैं HPCL की इस वैकेंसी से जुड़ी अधिक जानकारियों के बारे में…

HPCL ने 100 पदों पर भर्तियां मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन और अन्य के लिए निकाली हैं।

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन ऑनलाइन भेज सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि एचपीसीएल अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल 14 जनवरी 2023 तक खुला रहेगा।

वेबसाइट लिंक से जुड़ी जानकारी:

उम्मीदवार को ऑनलाइन फॉर्म सब्मिट करने के लिए portal.mhrdnats.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘Graduate Apprentice Trainees – 2023 HPCL-Visakh Refinery’ लिंक पर क्लिक करके अपना फॉर्म जमा करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी अनिवार्य है।

Advertisement
First Published - January 9, 2023 | 6:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement