facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दक्षिण गोवा में बनाया जाएगा IIT campus : सीएम प्रमोद सावंत

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 11:52 AM IST
Goa CM Pramod Sawant

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि दक्षिण गोवा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का एक परिसर बनाया जाएगा और इसके लिए उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही है।

राज्य सरकार ने पहले उत्तरी गोवा जिले के सत्तारी तालुका में शेल-मेलौलिम गांव में आईआईटी परिसर स्थापित करने के लिए एक जमीन पसंद की थी, लेकिन 2021 में स्थानीय लोगों के हिंसक विरोध के बाद इस परियोजना को रद्द कर दिया गया। इसके बाद दक्षिण गोवा जिले के संगेम तालुका में कोटारली में एक और भूखंड को इसके लिए उपयुक्त पाया गया, लेकिन जगह कम होने के कारण परियोजना को पिछले साल फिर रोक दिया गया।

गोवा विधानसभा के हाल ही में सम्पन्न शीतकालीन सत्र में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। सावंत ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ आईआईटी परिसर दक्षिण गोवा में स्थापित किया जाएगा। उसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।’’

मुख्यमंत्री ने पहले राज्य विधानसभा में कहा था कि कुछ लोग आईआईटी गोवा परिसर के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। उन्होंने ‘‘अनावश्यक विरोध’’ की आशंका के कारण उस क्षेत्र का खुलासा करने से इनकार कर दिया था जहां यह जमीन स्थित है।

इस मुद्दे पर सदन में चर्चा के दौरान दक्षिण गोवा में क्यूपेम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस के विधायक अल्टोन डी कोस्टा ने राज्य सरकार से अपने निर्वाचन क्षेत्र में आईआईटी परिसर स्थापित करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि क्यूपेम निर्वाचन क्षेत्र के बैतूल में संस्थान परिसर स्थापित करने के लिए उपयुक्त जमीन है।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 11:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement