facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिसर्च सहयोग के लिए IIT कानपुर और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया ने मिलाया हाथ

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 12:10 PM IST
IIT Kanpur

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सांता क्रूज़, USA (UCSC) ने 21 मार्च को संयुक्त शैक्षणिक और रिसर्च सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है।

IIT कानपुर में आयोजित एक समारोह में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। अब दोनों संस्थान भविष्य के शोध में संयुक्त रूप से शामिल होंगे।

IIT कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर, अंतर्राष्ट्रीय संबंध के डीन प्रो. धीरेंद्र कट्टी, यूसी सांता क्रूज़ के चांसलर प्रो. सिंथिया लारिव, और बेकी जॉर्ज, ग्लोबल एंगेजमेंट के सहायक वाइस प्रोवोस्ट, सभी यूसी सांता क्रूज़ की ओर से सभी ने आधिकारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस MoU के माध्यम से दोनों संस्थान कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी जैसे कई क्षेत्रों में रिसर्च करने के लिए एक दूसरे का पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे।

साथ ही दोनों संस्थानों के छात्रों को अपनी विशेषज्ञता, ज्ञान और संसाधनों को साझा करने का भी मौका मिलेगा।

इस समझौता ज्ञापन के होने से IIT कानपुर और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के रिसर्चर्स को महत्वपूर्ण शोध पहलुओं पर हर प्रकार से संभव सहयोग करने के अनेकों अवसर मिलेंगे।

IIT कानपुर के निदेशक प्रो करंदीकर ने कहा, “हम संयुक्त शैक्षणिक और रिसर्च सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता क्रूज़, यूएसए के साथ साझेदारी करके खुश हैं। एमओयू आईआईटी कानपुर के डोमेन में संयुक्त अंतरराष्ट्रीय सहयोग बनाने के अथक प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

“हमें विश्वास है कि यह साझेदारी हमारे छात्रों और फैकल्टी मेंबर के लिए संगोष्ठी, आदान-प्रदान कार्यक्रम, संयुक्त प्रकाशन आदि के रूप में नए अवसर पैदा करेगी। हम इस साझेदारी को और मजबूत करने के लिए यूसीएससी के साथ मिलकर काम करने की आशा करते हैं।”

Advertisement
First Published - March 23, 2023 | 12:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement