facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JEE Advanced 2023 Results Declared: जेईई एडवांस्ड के परिणाम घोषित, वीसी रेड्डी ने किया टॉप

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, आईआईटी हैदराबाद जोन की ही नयाकांति नगा भव्या श्री 298 अंक प्राप्त कर लड़कियों में शीर्ष स्थान पर रहीं।

Last Updated- June 18, 2023 | 11:25 AM IST
Bihar Board Result 2025

हैदराबाद जोन के वाविलला चिदविलास रेड्डी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के नतीजे रविवार को घोषित किए गए। इस साल परीक्षा का आयोजन करने वाले आईआईटी गुवाहाटी के अनुसार, रेड्डी ने 360 अंकों में से 341 अंक हासिल किए।

अधिकारियों के मुताबिक, आईआईटी हैदराबाद जोन की ही नयाकांति नगा भव्या श्री 298 अंक प्राप्त कर लड़कियों में शीर्ष स्थान पर रहीं। आईआईटी गुवाहाटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आईआईटी-जेईई एडवांस्ड के दोनों पत्रों की परीक्षा में कुल 1,80,372 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

इनमें से 36,204 लड़कों और 7,509 लड़कियों ने जेईई एडवांस्ड 2023 की परीक्षा उत्तीर्ण की।’’ देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन, जेईई-एडवांस्ड के लिए योग्यता परीक्षा है। यह परीक्षा चार जून को आयोजित की गई थी।

Advertisement
First Published - June 18, 2023 | 11:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement