facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JEE Main Admit Card 2023: NTA ने एग्जाम सिटी इंफोर्मेशन और एडमिट कार्ड को लेकर जारी किया नोटिस, जरूर पढ़ें

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 3:41 PM IST
NTA JEE Main Session 2

JEE Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Admit Card 2023 और एग्जाम सिटी को लेकर एक जरूरी सूचना अपनी आधिकारिक साइट पर साझा की है। जो स्टूडेंट्स इस साल NTA JEE Exam 2023 देने वाले हैं और अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे है, वो इस नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

बता दें कि NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए वीडियो जो JEE (मुख्य) – 2023 सेशन 2 के सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड (JEE Admit Card 2023) जारी होने की तारीख पर अंदरूनी जानकारी होने का दावा करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी की है।

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, एजेंसी ने ऐसे दावों को दावों को फर्जी बताया है। साथ ही NTA ने छात्रों और उनके अभिभावकों से निवेदन किया है कि इस तरह की फर्जी खबरों से सावधान रहे और न ही यूट्यूब चैनलों पर शेयर होने वाले ऐसे वीडियो के बहकावे में बिल्कुल न आएं। इसके अलावा NTA ने स्टूडेंट्स से कहा है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारियों के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट-jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर ही जाएं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए, यहां क्लिक करें

इसके अलावा, सिटी इंटिमेशन स्लिप या JEE (मुख्य) – 2023 सेशन 2 के एडमिट कार्ड के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नंबर 011-40759000 पर ही संपर्क करें। साथ ही उम्मीदवार jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं।

ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक NTA सेशन-2 को एडमिट कार्ड मार्च के चौथे सप्ताह में जारी करने हैं। इस साल जेईई मेन अप्रैल सेशन की परीक्षा 6 अप्रैल से शुरू होनी हैं, जिसकी वजह से उम्मीदवार अपना एग्जाम सिटी डिटेल्स जानना चाहते हैं, जिससे कि वो अपने ट्रैवल प्लानिंग कर सकें। हालांकि, NTA ने अभी तक एग्जाम सिटी डिटेल्स को लेकर कोई आधिकारिक सूचना शेयर नहीं की है। बता दें कि जेईई मेन अप्रैल सेशन की परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को होंगी।

इसके अलावा, JEE एडवांस 2023 का आयोजन IIT Guwahati द्वारा 4 जून को कराया जाएगा। ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक, जेईई एडवांस के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे और 4 मई 2023 तक खत्म हो जाएंगे।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 3:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement