facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JKBOSE 10th Result 2023 Announced: कक्षा 10वीं में 78.89 फीसदी बच्चे हुए पास, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

Advertisement

इस साल की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का रिजल्ट 81.68% दर्ज हुआ, वहीं लड़कों का रिजल्ट 78.23% रहा ।

Last Updated- June 20, 2023 | 11:01 AM IST
Bihar Board Result 2025

JKBOSE Class 10th Result 2023: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) ने 19 जून 2023 को क्लास 10 या हाई स्कूल के बोर्ड एग्जाम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने JKBOSE की 10वीं की परीक्षा दी थीं, वे अब अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

बता दें कि बोर्ड ने सॉफ्ट जोन और हार्ड जोन दोनों के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल क्लास 10वीं में कुल पास प्रतिशत 78.89 फीसदी रही। साथ ही लड़कियों ने बाजी मारी। इस साल की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का रिजल्ट 81.68% दर्ज हुआ, वहीं लड़कों का रिजल्ट 78.23% रहा ।

ऐसे चेक करें JKBOSE 10वीं का रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर आपको क्लास 10th रिजल्ट की लिंक दिखाई देगी। उस पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुल जाएगी। यहां आपको रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर एवं इमेज में दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही छात्र-छात्रा JKBOSE 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, रिजल्ट पेज को डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा? 

बता दें कि इस साल की जम्मू और कश्मीर बोर्ड परिक्षा के लिए 1,48,701 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 1,18,791 स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 9 मार्च से 5 अप्रैल 2023 के बीच किया गया था।

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 11:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement