facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MAT CBT 2023 Admit Card: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट सीबीटी के हॉल टिकट हुए जारी, ध्यान से देखें ये जरूरी बातें

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 10:32 AM IST
UPPSC Admit Card 2024 Released

MAT CBT 2023 Admit Card: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT 2023) मई के पहले सेशन के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार एग्जाम के एडमिट कार्ड को ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA MAT) की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

MAT 2023 एग्जाम की हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड पता होना चाहिए।

MAT CBT 2023 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

  • MAT 2023 की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘लॉग इन’ टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना ई-मेल आईडी, पासवर्ड और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • ‘लॉग इन’ बटन पर क्लिक करें।
  • MAT 2023 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • MAT 2023 एग्जाम के एडमिट कार्ड की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट जरूर निकलवा लें।

एडमिट कार्ड में देख लें ये जरूरी बातें:

MAT CBT परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, एग्जाम सेंटर, एग्जाम डेट और अन्य विवरण को ध्यान से देख लें। कुछ भी गड़बड़ मिलने पर AIMA को जरूर सूचित करें।

बता दें कि AIMA MAT CBT Session 1 की परीक्षा 14 मई 2023 को होगी। परीक्षा सीमित शहरों में आयोजित की जाएगी।
वहीं, मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट मई 2023 का दूसरा सत्र का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 04 जून को आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं।

MAT 2023 Score: क्यों होता है ये टेस्ट?

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (AIMA MAT) एक नेशनल लेवल की परीक्षा है जो देश के टॉप बिजनेस स्कूलों/कॉलेजों में एमबीए और संबद्ध कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए साल में में चार बार आयोजित की जाती है। AIMA MAT की परीक्षा फरवरी, मई, सितंबर और दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। जो इस परीक्षा को पास करते हैं वह उम्मीदवार देश के टॉप बिजनेस स्कूलों/कॉलेजों में एमबीए और संबद्ध कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। बता दें कि इसका एग्जाम पेपर बेस्ड टेस्ट, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और इंटरनेट बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित किया जाता है। उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार किसी भी मोड में एग्जाम दे सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 10:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement