facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NEET PG Exam 2024: नीट पीजी के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, NBEMS ने की आवेदन शुल्क में की कटौती

Advertisement

NEET PG 2024: अधिकारी ने बताया कि NBEMS ने नीट पीजी की परीक्षा में बैठने वाले लाखों अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के मकसद से परीक्षा शुल्क कम करने का फैसला किया।

Last Updated- January 31, 2024 | 10:03 AM IST
NEET UG Paper Leak
NEET PG Exam 2024

NEET PG Exam 2024: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा -स्नातकोत्तर (NEET-PG) के सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क में 750 रुपये की कटौती की गयी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने नीट पीजी की परीक्षा में बैठने वाले लाखों अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के मकसद से परीक्षा शुल्क कम करने का फैसला किया। अधिकारी के मुताबिक, आगामी परीक्षा के लिए एक जनवरी, 2024 के बाद आवेदन पत्र जमा करने वाले सभी अभ्यर्थियों को कम शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिकारी ने बताया कि नया आवेदन शुल्क 2013 में लिए गए शुल्क से कम होगा।

अधिकारी के मुताबिक, 2013 में सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 3,750 रुपये था, जिसे 2021 में बढ़ाकर 4,250 रुपये (वर्तमान शुल्क) कर दिया गया था हालांकि, एक जनवरी 2024 से इस शुल्क को घटाकर 3,500 रुपये कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि वहीं 2013 में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,750 रुपये था, जिसे 2021 में बढ़ाकर 3,250 रुपये कर दिया गया था लेकिन अब इसे घटाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 10:03 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement