facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NEET-UG 2024: ‘ग्रेस मार्क्स’ विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से किया इनकार, NTA को नोटिस जारी

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक के आरोपों के बीच नए NEET-UG 2024 परीक्षा की मांग करने वाली याचिकाओं पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस जारी किया।

Last Updated- June 11, 2024 | 3:05 PM IST
Supreme Court

NEET-UG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नीट-यूजी 2024 के परिणाम (NEET-UG 2024 result) के आधार पर MBBS और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो भारत में विभिन्न चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक के आरोपों के बीच नए NEET-UG 2024 परीक्षा की मांग करने वाली याचिकाओं पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने NTA से कहा, ‘ऐसा नहीं है कि आपने इसे कर लिया है, तो यह पवित्र है। पवित्रता प्रभावित हुई है, इसलिए हमें उत्तर चाहिए।’

नीट कैॆंडिडेट्स का विरोध प्रदर्शन

अदालत की टिप्पणियों के बाद देश भर में नीट उम्मीदवारों ने इस साल के नीट परिणामों में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा, लगभग 1,500 छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने में कथित अनियमितताएं भी कई छात्रों के चिंता का विषय है। साथ ही साथ तमिलनाडु और महाराष्ट्र की राज्य सरकारों के लिए भी यह एक बड़ी चिंता है।

कितने NEET छात्रों को ग्रेस मार्क्स मिले?

परीक्षा के दौरान समय गंवाने वाले छह केंद्रों के 1,543 छात्रों के लिए अंक बढ़ाने की वजह से 67 उम्मीदवारों ने 720 में से 720 अंक प्राप्त किए। इस मुद्दे ने और भी संदेह पैदा कर दिया है क्योंकि इनमें से छह टॉपर्स हरियाणा के झज्जर के एक ही केंद्र से सामने आएं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई को तय की है।

नीट 2024 ग्रेस मार्क्स की समीक्षा

NTA ने किसी भी अनियमितता से इनकार किया है, हालांकि, कहा कि विवादास्पद ग्रेस मार्क्स की समीक्षा केंद्र द्वारा स्थापित चार सदस्यीय पैनल द्वारा की जाएगी। NTA के डायरेक्टर जनरल, सुबोध कुमार सिंह ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘ग्रेस मार्क्स देने से परीक्षा की योग्यता मानदंड प्रभावित नहीं हुए हैं और प्रभावित उम्मीदवारों के परिणामों की समीक्षा से प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी।’

उन्होंने कहा कि पैनल एक सप्ताह के भीतर सिफारिशें सौंपेगा और इन छात्रों के रिजल्ट्स में बदलाव भी किया जा सकता है।

Physics Wallah के CEO ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

एजूकेशन प्लेटफॉर्म फिजिक्स वाला के सीईओ अलख पांडे Physics Wallah CEO Alakh Pandey) ने भी ग्रेस मार्क्स विवाद पर टॉप कोर्ट में एक अलग याचिका दायर की है। पांडे ने आज की सुनवाई के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘हमारी जनहित याचिका कल सूचीबद्ध की जाएगी। यह पेपर लीक और ग्रेस मार्क्स, NTA की पारदर्शिता और अन्य सभी चीजों के बारे में है।’

गौरतलब है कि कुल 20 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 11 लाख कैंडिडेट्स परीक्षा पास कर गए।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 3:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement