facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Odisha NMMS Result 2023: SCERT ने जारी किया NMMS परीक्षा का रिजल्ट, 3,314 छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 11:22 AM IST
Odisha NMMS Result 2023

स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) ओडिशा ने मंगलवार यानी 2 मई, 2023 को राष्ट्रीय साधन सह मेरिट छात्रवृत्ति ओडिशा (Odisha NMMS Result) परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

जिन उम्मीदवारों ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप ओडिशा 2023 (NMMS) की परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट SCERT की आधिकारिक वेबसाइट– scertodisha.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

Odisha NMMS Result 2023: ऐसे करें चेक

1. रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – scertodisha.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिख रहे ‘एनटीएसई/एनएमएमएस’ टैब पर क्लिक करें।
3. इसके बाद ‘एनएमएमएस अंतरिम रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि सब्मिट करें।
5. NMMS 2023 परीक्षा का रिजल्ट आपके सामने डिस्प्ले होगा।
6. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

कब हुआ थी Odisha NMMS परीक्षा?

बता दें कि NMMS ओडिशा एग्जाम की परीक्षा 02 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। बता दें कि SCERT ने परिणामों के साथ, प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है। मेरिट लिस्ट के अनुसार, NMMS ओडिशा 2023 के लिए कुल 3,314 उम्मीदवारों को प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।

बता दें कि ओडिशा के 30 जिलों में कुल 3,314 लोगों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। एससी, एसटी, एसईबीसी और शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए छात्रवृत्ति का डिस्ट्रिक्ट के हिसाब से आरक्षण होगा।

चयनित उम्मीदवारों को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक चार साल के लिए हर महीने 1,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 11:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement