facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीएम इंटर्नशिप का स्वतंत्र मूल्यांकन हो: संसदीय समिति

Advertisement

इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 25 के बजट अनुमानों में 2,000 करोड़ रुपये आबंटित किए गए थे, जो संशोधित अनुमानों में 380 करोड़ रुपये था।

Last Updated- July 31, 2025 | 10:27 PM IST
PM Internship Scheme

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) में हाशिए पर मौजूद और आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यार्थियों के मानदंडों में रियायतों व पारदर्शिता के लिए नियमित अंतराल पर स्वतंत्र मूल्यांकन किए जाने की आवश्यकता है। यह सुझाव संसद की वित्त मामलों की स्थायी समिति ने सदन में गुरुवार को पेश अपनी रिपोर्ट में दिया।

सांसद भर्तृहरि की अध्यक्षता वाली समिति ने रिपोर्ट में कहा कि अभी भी समावेशिता, निगरानी, हितधारक भागीदारी और इंटर्नशिप के बाद के परिणाम की चुनौतियां कायम हैं और इससे पीएमआईएस की बजट दक्षता प्रभावित हो रही है।

समिति ने इंटर्नशिप योजना में एसएमई, स्टार्टअप और क्षेत्रीय साझेदारों की क्षेत्रवार समावेशिता और भौगिलिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 25 के बजट अनुमानों में 2,000 करोड़ रुपये आबंटित किए गए थे, जो संशोधित अनुमानों में 380 करोड़ रुपये था। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘यह धनराशि प्राथमिक चरण के लिए पर्याप्त है, लेकिन विस्तार के लिए वित्तीय जरूरतों का गतिशील पुनर्मूल्यांकन महत्त्वपूर्ण है।’

संसद की स्थायी समिति ने इंटर्नशिप से रोजगार तक की परिवर्तन दर की निगरानी और ट्रैकिंग के लिए मजबूत प्रणाली बनाने के महत्त्व पर जोर दिया, जो इस योजना की सफलता का प्रमुख संकेतक होगा। समिति ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत नियमित सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को पूरी तरह से बाहर रखा जाना अनुचित है। इसका कारण यह है कि ऐसे कई लोगों को समर्थन की आवश्यकता होती है।

संसदीय समिति ने भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के मामलों में देरी से निपटने के लिए उच्च प्राथमिकता वाले मामलों के त्वरित निपटान प्राधिकरणों की स्थापना करने की सिफारिश की है।

इसने न्यायिक प्रक्रियाओं में सुधार के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल की संभावना तलाशने, निजीकृत सेवा केंद्रों की सफलता का लाभ उठाने और राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का भी आह्वान किया।

Advertisement
First Published - July 31, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement