facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्कूलों में पढ़ाई का लेवल पता लगाने के लिए ‘परख’ पहल के तहत NAS, FLS कराने की तैयारी

Advertisement

इस पहल के जरिये विभिन्न राज्य बोर्ड में नामांकित छात्रों के अंकों में असमानताओं को दूर करने में मदद के लिए सभी बोर्ड के मूल्यांकन दिशानिर्देश तैयार किए जाने हैं।

Last Updated- February 22, 2024 | 2:59 PM IST
One Nation One Student ID

मूल्यांकन विधियों को बेहतर बनाने और हितधारक क्षमता निर्माण का विस्तार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) और फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (FLS) का संचालन करना 2024 के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक ‘परख’ की योजनाओं में शामिल है।

समग्र विकास के लिए ज्ञान मूल्यांकन, समीक्षा और विश्लेषण (परख) पहल को शुरू हुए इस महीने एक वर्ष पूरा हुआ है। इस पहल के जरिये विभिन्न राज्य बोर्ड में नामांकित छात्रों के अंकों में असमानताओं को दूर करने में मदद के लिए सभी बोर्ड के मूल्यांकन दिशानिर्देश तैयार किए जाने हैं।

अमेरिका स्थित ‘एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस’ (ETS) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमित सेवक ने कहा, ‘‘परख को एक साल पूरा हो चुका है, ऐसे में यह 2024 में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) और फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (FLS) की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिसका लक्ष्य मूल्यांकन विधियों को बेहतर बनाने और हितधारक क्षमता निर्माण का विस्तार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाना है।”

सेवक ने कहा, “पहल के तहत शैक्षिक मूल्यांकन में निरंतर सुधार की प्रतिबद्धता जताई गई है, जिसका लक्ष्य वैश्विक मानकों को पूरा करने के लिए भारत की शिक्षा प्रणाली के क्रमिक विकास को प्रेरित करना है।”

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement