facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी ‘Pariksha Pe Charcha’ में 27 जनवरी को छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों से करेंगे संवाद

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 6:55 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी, 2023 को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के आगामी संस्‍करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर में छठें राष्ट्रीय कला उत्सव, 2022 का उद्घाटन करते हुए प्रधान ने कहा, ‘‘ मैं कला उत्सव 2022 के सर्वश्रेष्ठ 3 समूहों को दिल्ली आने का न्योता देता हूं। ये बच्चे 26 जनवरी की परेड देखेंगे। 27 जनवरी को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा (पीसीसी) 2023 के मंच पर होंगे तब इन बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा।’’

प्रधानमंत्री परीक्षा पे चर्चा के तहत छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। वहीं, शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘ परीक्षा पे चर्चा 2023 की तिथि की घोषणा हुई । परीक्षा पे चर्चा का आयोजन 27 जनवरी 2023 को नयी दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में होगा। ’’

मंत्रालय ने कहा कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2018 में पहली बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के साथ संवाद किया था। इसके बाद से हर साल प्रधानमंत्री मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ करते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ सीधे संवाद करते हैं।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 6:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement