facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

QS Ranking 2023: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए IIT-Delhi शीर्ष 50 संस्थानों में

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 10:29 AM IST
IIT Delhi

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-दिल्ली इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दुनिया के शीर्ष 50 संस्थानों की सूची में शामिल हो गया है। क्वाकारेली साइमंड्स (क्यूएस) की ओर से बुधवार को यह रैंकिंग जारी की गयी।

क्यूएस ने पाठ्यक्रम आधारित 2023 के दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों और संस्थानों की सूची जारी की है। भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा विभिन्न विषयों में प्रस्तुत किए जाने वाले 44 पाठ्यक्रमों को वैश्विक स्तर पर शीर्ष 100 पाठ्यक्रमों की सूची में शामिल किया गया है।

पिछले वर्ष 35 पाठ्यक्रम इस सूची में शामिल थे। क्वाकारेली साइमंड्स (क्यूएस) एक ब्रिटिश कंपनी है जो दुनिया भर के उच्च शिक्षण संस्थानों के विश्लेषण में विशेषज्ञता रखती है। यह रैंकिंग दुनिया भर के 1,594 विश्वविद्यालयों में छात्रों के प्रदर्शन पर स्वतंत्र तुलनात्मक विश्लेषण प्रदान करती है।

क्यूएस ने इस बार अपनी सूची के लिए कुल 66 भारतीय विश्वविद्यालयों पर गौर किया। गणित पाठ्यक्रम की पढ़ाई के लिए आईआईटी-बंबई ने दुनिया में 92वां स्थान हासिल किया है।

आईआईटी-कानपुर ने इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए 87वां जबकि कंप्यूटर विज्ञान सूचना प्रणाली पाठ्यक्रम के लिए 96वां स्थान हासिल किया है।

Advertisement
First Published - March 23, 2023 | 10:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement