facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पिछले आठ वर्षों में मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ीं, आधारभूत ढांचा बेहतर हुआ: मनसुख मांडविया

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 3:42 PM IST
Medical Seat

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को बताया कि देश में 2014 की तुलना में मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या में अभी दोगुनी से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है और स्नातकोत्तर सीटों की संख्या 105 प्रतिशत बढ़ी है।

लोकसभा में गणेश सिंह के पूरक प्रश्न के उत्तर में मांडविया ने कहा कि सरकार देश में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा एवं शिक्षा प्रदान करने के लिये प्रतिबद्धता से काम कर रही है जिसमें मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, सीटों की संख्या में वृद्धि और आधारभूत ढांचे एवं सुविधाओं के बेहतर बनाना शामिल है।

उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है कि देश में ऐसी मेडिकल शिक्षा मिल सके ताकि युवाओं को एमबीबीएस करने के लिये विदेशों में नहीं जाना पड़े। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि इन प्रयासों के तहत ही वर्ष 2014 की तुलना में आज मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या में दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2014 में 44 हजार एमबीबीएस सीटें थीं जो अब बढ़कर 96 हजार हो गई हैं जबकि स्नातकोत्तर सीटों की संख्या 32 हजार से बढ़कर अभी 64 हजार हो गई है।

उन्होंने बताया कि जिला/रेफरल अस्पतालों को उन्नत करते हुए नये मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिये केंद्रीय प्रायोजित योजना के तहत 157 नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किये गए जिनमें से 94 पहले से ही चालू हैं। मांडविया ने बताया कि एमबीबीएस और पीजी सीटों की संख्या में वृद्धि करके मौजूदा राज्य सरकारी/केंद्रीय सरकारी मेडिकल कॉलेजों को सुदृढ़ करने की योजना है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अत्याधुनिक ब्लॉकों का निर्माण करके सरकारी मेडिकल कॉलेजों के उन्नयन के लिये केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत कुल 75 परियोजनाएं अनुमोदित की गई हैं। उन्होंने बताया कि नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना संबंधी केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत 22 एम्स का अनुमोदन किया गया है। इनमें से 19 में स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किये गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि इसके अलावा शिक्षक, कर्मचारियों, विस्तरों की संख्या एवं अन्य आधारभूत ढांचे की आवश्यकता के संबंध में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हेतु मानदंडों में छूट देने जैसी पहल की गई हैं।

Advertisement
First Published - December 9, 2022 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement