facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI Recruitment 2024: सेबी ने निकाली Officer Grade A पोस्ट पर भर्ती, 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Advertisement

सेबी ने मंगलवार को नोटिस में सामान्य, विधि, सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल, अनुसंधान और आधिकारिक भाषा विभाग में ऑफिसर ग्रेड ए के 49 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए

Last Updated- June 11, 2024 | 4:38 PM IST
SEBI
Representative Image

पूंजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने इस साल विभिन्न विभागों में 49 अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है। इससे सेबी को अपने नियामकीय कामकाज के तेजी से और अधिक प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

यह निर्णय भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा मार्च में 97 वरिष्ठ स्तर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करने के बाद लिया गया है।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए लिंक मूल रूप से 13 अप्रैल को खुलने वाला था। हालांकि, आम चुनाव के कारण इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया। सेबी ने मंगलवार को एक नए नोटिस में सामान्य, विधि, सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल, अनुसंधान और आधिकारिक भाषा विभाग में ऑफिसर ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) के 49 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए लिंक 30 जून तक खुला रहेगा।

नियामक सामान्य विषय (जनरल स्ट्रीम) में 34 पद, सूचना प्रौद्योगिकी में 10, विधि दल में दो तथा इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल), अनुसंधान तथा आधिकारिक भाषा विभागों में एक-एक पद भरने की योजना बना रहा है। चयन 27 जुलाई से शुरू होकर तीन चरणों में संपन्न होगा। सेबी पिछले कुछ वर्षों से अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रहा है।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 4:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement