facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UGC NET Exam Date: यूजीसी नेट एग्जाम के लिए नई डेट का ऐलान, नहीं होगा UPSC Prelims से टकराव

Advertisement

यूजीसी (UGC) के चीफ जगदीश कुमार ने सोमवार को बताया कि यूजीसी नेट का एग्जाम अब 18 जून को होगा। पहले यह परीक्षा 16 जून को आयोजित होने वाली थी।

Last Updated- April 29, 2024 | 5:24 PM IST
UGC

UGC NET Exam Date Changed: छात्रों की नाराजगी को देखते हुए यूजीसी-नेट की परीक्षा की तारीख को आखिरकार बदल दिया गया है। यूपीएससी की प्री-एग्जाम की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए यूजीसी-नेट (UGC NET) के कार्यक्रम में बदलाव का फैसला किया है।

यूजीसी के चीफ जगदीश कुमार ने सोमवार को बताया कि यूजीसी नेट का एग्जाम अब 18 जून को होगा। पहले यह परीक्षा 16 जून को आयोजित होने वाली थी। दरअसल कई छात्र यूपीएसी के साथ-साथ यूजीसी-नेट की परीक्षा भी देते हैं।

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission-UPSC) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission-UGC) की नेट परीक्षा की डेट आपस में टकरा रही थी। इसे लेकर पिछले कई दिनों से छात्र सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जता रहे थे।

यूजीसी चीफ जगदीश कुमार ने कहा, “नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और यूजीसी ने यूपीएससी प्रीलिम्स के साथ परीक्षा के टकराव के बारे में उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के कारण यूजीसी-नेट को 16 जून (रविवार) से बदलकर 18 जून 2024 (मंगलवार) को ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है।”

उन्होंने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एक ही दिन में पूरे भारत में ओएमआर मोड में यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित करेगी।

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 5:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement