facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP Board Exams 2023: बोर्ड परीक्षा के लिए योगी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 7:11 PM IST
CM Yogi

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राज्य में ‘नकलविहीन’ बोर्ड परीक्षाएं सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देशों की एक सूची जारी की है, जिसमें कक्ष निरीक्षकों के मोबाइल, कैलकुलेटर या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल करने पर रोक शामिल है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी बाहरी कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे और जिस विषय की परीक्षा होगी, उससे जुड़े शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।

बयान के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा के दौरान पुरुष कक्ष निरीक्षक किसी छात्रा की तलाशी नहीं ले सकेंगे। इसमें कहा गया है कि जिन केंद्रों पर लड़कियां परीक्षा देंगी, वहां महिला कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। बयान के अनुसार, निहित स्वार्थ के लिए किसी भी शिक्षक या शिक्षिका को उसके अनुरोध पर किसी विशेष परीक्षा केंद्र पर तैनात नहीं किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों के मोबाइल, कैलकुलेटर या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल करने पर पाबंदी होगी।

बयान के मुताबिक, सभी दिशा-निर्देश ‘नकलविहीन’ बोर्ड परीक्षाएं सुनिश्चित कराने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के मद्देनजर तैयार किए गए हैं।

इसमें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला के हवाले से कहा गया है कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो निरीक्षक होंगे, जबकि 40 से अधिक परीक्षार्थियों वाले परीक्षा कक्ष में तीन निरीक्षक तैनात किए जाएंगे।

बयान के अनुसार, कक्ष निरीक्षकों को प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना होगा।

उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी परीक्षार्थी किसी भी नकल सामग्री, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश न कर पाए।

बयान के मुताबिक, दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि कक्ष निरीक्षक परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा कक्ष का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां परीक्षार्थियों को लाभ पहुंचाने वाली कोई पाठ्य सामग्री, पोस्टर, चार्ट या लिखित निर्देश मौजूद न हों।

Advertisement
First Published - January 29, 2023 | 11:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement