facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP Board Result 2023: आज जारी हो सकते हैं 10वीं, 12वीं के रिजल्ट; इन वेबसाइट पर चेक करें परिणाम

Advertisement
Last Updated- April 25, 2023 | 9:35 AM IST
UP board result

UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी मंगलवार को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करने वाला है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने इस साल यूपी बोर्ड के एग्जाम दिए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

खबरों के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे तक जारी कर दिए जाएंगे। नतीजों की घोषणा यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से की जाएगी। इसके बाद ऑफिशियल साइट पर भी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बता दें कि बोर्ड दोनों कक्षाओं के परिणाम एक ही दिन घोषित कर रहा है।

यूपी बोर्ड के छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – upmsp.edu.in व upresults.nic.in पर जाना होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालना होगा।

UP Board 10th 12th Result 2023: इन आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें अपना रिजल्ट

स्टेप 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए आपको होमपेज पर UP Board High School Result 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा ।वहीं, 12वीं के रिजल्ट के लिए स्टूडेंट्स up board intermediate result 2023 की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट खुल जाएगा।
स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें।

इस साल यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए 58,85,745 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उनमें से 4,31,571 स्टूडेंट्स ने परीक्षा नहीं दी थी। कक्षा 10 के एग्जाम के लिए 2,08,953 छात्र थे और कक्षा 12 के लिए 2,22,618 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। मूल्यांकन प्रक्रिया 31 मार्च 2023 को समाप्त हो गई थी। इसके बाद रिजल्ट के मार्क्स कंपाइलेशन, मेरिट, टॉपर लिस्ट, मार्क्स अपलोडिंग का काम किया गया।

बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी । जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई।

Advertisement
First Published - April 25, 2023 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement