facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPSC Civil Services Examination 2023: आज है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख, जल्द करें आवेदन

Advertisement
Last Updated- February 21, 2023 | 11:47 AM IST
UPSC Prelims Exam

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा के आवेदन के लिए आज यानी 21 फरवरी, 2023 को आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।

आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in, upsconline.nic.in पर जाना होगा।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें

कब है परीक्षा

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य सिविल सेवाओं में चयन के लिए आयोजित परीक्षाओं के तीन चरणों में से एक है। इस परीक्षा को पास करने के बाद दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और तीसरा चरण इंटरव्यू है।
बता दें, इस साल, UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से 1105 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

कैसे भरें फॉर्म

1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in. पर जाएं।
2- अब होम पेज पर जाकर “One-time registration (OTR) for examinations of UPSC and online application” लिंक पर क्लिक करें।
3- पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म जमा करें।
4- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। आवेदन फीस का भुगतान करें।
5- आवेदन फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
इस साल से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवार जमा करने के बाद अपना आवेदन वापस नहीं ले सकेंगे। यूपीएससी ने 2018 में उम्मीदवारों द्वारा आवेदन वापस लेने की सुविधा की घोषणा की थी, क्योंकि यह पाया गया था कि प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों में से लगभग 50% वास्तव में परीक्षा देते हैं।

Advertisement
First Published - February 21, 2023 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement