facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPSC Prelims 2024: DMRC-NMRC का बड़ा फैसला, 16 जून को सुबह दो घंटे जल्दी चलेगी मेट्रो

Advertisement

16 जून को होने वाले UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए सुबह 6 बजे से दिल्ली मेट्रो सर्विस शुरू होगी। इसके अलावा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो सेवा भी सुबह 6 बजे से शुरू होगी।

Last Updated- June 15, 2024 | 9:01 AM IST
UPSC Prelims Exam
Representative Image

UPSC Prelims Exam 2024: संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services Prelims) को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने 16 जून को मेट्रो जल्दी शुरू करने का फैसला लिया है। अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर समय से पहुंचने के लिए DMRC, NMRC ये सुविधा दे रहे हैं।

कितने बजे शुरू होगी दिल्ली मेट्रो?

16 जून को होने वाले UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए सुबह 6 बजे से दिल्ली मेट्रो सर्विस शुरू होगी। इसके अलावा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो सेवा भी सुबह 6 बजे से शुरू होगी।

कहां के लिए दी जा रही है ये सुविधा?

DMRC के मुताबिक, ये सुविधा फेज-III खंडों के लिए है जहां रविवार के दिन मेट्रो की सर्विस सुबह 8 बजे शुरू होती है।

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के ऑपरेटर के अनुसार, आमतौर पर रविवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कॉरिडोर की एक्वा लाइन (Aqua line) पर सेवाएं सुबह 8 बजे शुरू होती हैं। एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक लोकेश एम. ने शुक्रवार को कहा, “16 जून (रविवार) को होने वाली यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए, एक्वा लाइन पर यात्री सेवाएं सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे शुरू होंगी और ट्रेन 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।”

DMRC के इन रूट पर जल्दी चलेगी मेट्रो-

दिलशाद गार्डन – शहीद स्थल (नया बस अड्डा) – दिल्ली मेट्रो रेड लाइन
नोएडा सिटी सेंटर – नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी- दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन
मुंडका – ब्रिगेडियर होशियार सिंह- दिल्ली मेट्रो ग्रीन लाइन
बदरपुर बॉर्डर – राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़)- दिल्ली मेट्रो वायलेट लाइन
मजलिस पार्क – शिव विहार- दिल्ली मेट्रो पिंक लाइन
जनकपुरी पश्चिम – बॉटैनिकल गार्डन- दिल्ली मेट्रो मैजेंटा लाइन
ढांसा बस स्टैंड – द्वारका- दिल्ली मेट्रो ग्रे लाइन

कितने बजे शुरू होगा UPSC सिविल सर्विस एग्जाम?

यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स पेपर-I (UPSC CSE Prelims Paper-I) सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा। वहीं यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स पेपर-II (UPSC CSE Prelims Paper-II ) दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर निर्धारित समय से आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है। सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें और साथ ही फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं।

Advertisement
First Published - June 15, 2024 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement