facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Upcoming IPO: ₹165 करोड़ जुटाने आ रही Advit Jewels, 23 जून से खुलेगा IPO; चेक करें प्राइस बैंड

Advertisement

Advit Jewels IPO: जयपुर की ज्वेलरी निर्माता कंपनी Advit Jewels का 165 करोड़ रुपये का IPO 23 से 25 जून तक खुला रहेगा।

Last Updated- June 15, 2026 | 3:38 PM IST
upcoming IPO
प्रतीकात्मक फोटो

Advit Jewels IPO: शेयर बाजार में निवेशकों के लिए एक और नया आईपीओ आने वाला है। जयपुर की ज्वेलरी निर्माता कंपनी Advit Jewels ने अपने 165 करोड़ रुपये के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए 130-138 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी का यह पहला सार्वजनिक इश्यू 23 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा।

ज्वेलरी सेक्टर में बढ़ती मांग और कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को देखते हुए यह आईपीओ निवेशकों की नजर में रह सकता है। कंपनी के शेयर लिस्टिंग के बाद बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) दोनों एक्सचेंजों पर कारोबार करेंगे।

इस आईपीओ में 1.19 करोड़ नए शेयरों (Fresh Equity Shares) का होगा। ऊपरी प्राइस बैंड 138 रुपये के हिसाब से इस इश्यू का आकार लगभग 165.15 करोड़ रुपये बैठता है।

कंपनी ने बताया कि आईपीओ से जुटाई गई राशि में से 65 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 65 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे, जबकि बची हुई राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

आईपीओ में कुल इश्यू का 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) के लिए आरक्षित रहेगा। 35% हिस्सा खुदरा निवेशकों (Retail Investors) के लिए और 15% हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) के लिए आरक्षित होगा। इस आईपीओ के लिए Holani Consultants को एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें… Vedanta Resources दोबारा हो सकती है लिस्ट, अनिल अग्रवाल ने कहा- हर बिजनेस में 100 अरब डॉलर का अवसर

Advit Jewels: क्या है कंपनी का बिजनेस?

साल 2019 में स्थापित Advit Jewels पारंपरिक और आधुनिक हैंडमेड फाइन ज्वेलरी का निर्माण और बिक्री करती है। कंपनी “Rambhajo” ब्रांड नाम के तहत कुंदन, पोल्की, हीरा और स्टडेड ज्वेलरी बनाने में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी की ज्वेलरी डिजाइन पारंपरिक भारतीय कला और आधुनिक ट्रेंड्स का मिश्रण मानी जाती है, जिसकी मांग देश और विदेश दोनों बाजारों में बढ़ रही है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन भी मजबूत रहा है। 31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों की अवधि में Advit Jewels का परिचालन राजस्व 1,238 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसी अवधि में कंपनी ने 254.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

Advertisement
First Published - June 15, 2026 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement