facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Godavari Biorefineries IPO का अलॉटमेंट हुआ फाइनल, जानें लिस्टिंग पर कितना मिलेगा फायदा

Advertisement

ग्रे मार्केट के मौजूदा रुझानों से पता चलता है कि गोदावरी बायोरिफाइनरीज के शेयर 357 रुपये के आसपास लिस्ट हो सकते हैं।

Last Updated- October 28, 2024 | 6:40 PM IST
H.M. Electro Mech IPO

Godavari Biorefineries IPO GMP: गोदावरी बायोरिफाइनरीज आईपीओ शेयरों के लिए अलॉटमेंट के आधार को आज यानी 28 अक्टूबर को फाइनल रूप दे दिया गया। आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए 25 अक्टूबर, 2024 तक खुला था।

गोदावरी बायोरिफाइनरीज ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 334-352 रुपये रखा था और निवेशकों के लिए 42 शेयरों का लॉट साइज है। पब्लिक इश्यू को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला था और सब्सक्राइब करने के अंतिम दिन तक 1.83 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था।

गोदावरी बायोरिफाइनरीज आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

क्वालिफाइड निवेशकों (QIBs) ने गोदावरी बायोरिफाइनरीज आईपीओ के लिए 2.76 गुना के साथ सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किया। इसके बाद रिटेल निवेशकों ने 1.71 गुना की दर से आईपीओ के लिए अप्लाई किया। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) के हिस्से को अंतिम दिन तक 0.90 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

निवेशक गोदावरी बायोरिफाइनरीज के आईपीओ (Godavari Biorefineries IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस बीएस की वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Godavari Biorefineries IPO: BSE पर अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1.Godavari Biorefineries या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले BSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको इश्यू यानी अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Godavari Biorefineries के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

कितने रुपये पर लिस्ट हो सकते है शेयर ?

गोदावरी बायोरिफाइनरीज आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) सोमवार को सकारात्मक बना रहा। ग्रे मार्केट गतिविधियों पर नज़र रखने वाली कई वेबसाइटों के अनुसार, कंपनी के शेयर वर्तमान में आईपीओ प्राइस के अपर बैंड से 5 रुपये या लगभग 1.42 प्रतिशत के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। यह गोदावरी बायोरिफाइनरीज शेयरों की कमजोर लिस्टिंग का संकेत देता है।

गोदावरी बायोरिफाइनरीज के शेयर बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। ग्रे मार्केट के मौजूदा रुझानों से पता चलता है कि गोदावरी बायोरिफाइनरीज के शेयर 357 रुपये के आसपास लिस्ट हो सकते हैं, जो प्राइस बैंड के अपर बैंड से सिर्फ 1 प्रतिशत से अधिक का प्रीमियम है।

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 6:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement