facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Alpex Solar IPO Listing: जबरदस्त एंट्री ने मचाया धमाल, मिनटों में निवेशक हो गए मालामाल

Advertisement

Alpex Solar के शेयर आज NSE पर 200.39 फीसदी के साथ बंद हुए। कंपनी के शेयर 230.45 अंकों की उछाल दर्ज करते हुए 345.45 के लेवल पर पहुंच गए।

Last Updated- February 15, 2024 | 7:49 PM IST
Solar project

शेयर बाजार में आज यानी 15 फरवरी को सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी Alpex Solar के शेयरों ने दमदार एंट्री मारी है। आज कंपनी के IPO की जैसे ही लिस्टिंग हुई, कुछ ही मिनटों में इसके शेयर इश्यू प्राइस से करीब तीन गुना रेट पर कारोबार करने लगे। NSE SME सेगमेंट के इस IPO की लिस्टिंग आज 329 रुपये पर हुई जबकि इसकी इश्यू प्राइस 115 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी के शेयरों ने इस डेब्यू के साथ इश्यू प्राइस के मुकाबले 186.09 फीसदी का उछाल दर्ज किया।

NSE SME सेगमेंट के इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 1200 शेयरों की तय की गई थी। इस लिहाज से जो भी निवेशक इसमें शेयर खरीदे होंगे, उन्हें 1,38,000 रुपये का निवेश करना पड़ा होगा। लिस्टिंग के बाद इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर में जो उछाल देखने को मिला, उससे निवेशकों को करीब-करीब 2.5 लाख रुपये का मुनाफा मिला होगा।

शेयरों में दमदार उछाल

Alpex Solar के शेयर आज NSE पर 200.39 फीसदी के साथ बंद हुए। कंपनी के शेयर 230.45 अंकों की उछाल दर्ज करते हुए 345.45 के लेवल पर पहुंच गए।

शानदार रहा सब्सक्रिप्शन

Alpex Solar IPO को निवेशकों की तरफ से शानदार रिस्पांस मिला। इसके IPO को तीसरे और अंतिम दिन 324.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिले। वहीं, इश्यू को दूसरे दिन 82.88 गुना और पहले दिन 30.85 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

8 फरवरी को ओपन हुआ था Alpex IPO

सोलर पैनल बनाने वाली अल्पेक्स सोलर (Alpex Solar) का आईपीओ 8 फरवरी को ओपन हो हुआ था और 12 फरवरी को क्लोज हो गया था। चूंकि, उसी दौरान 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने की बात सरकार कर रही थी, ऐसे में एनालिस्ट भी अनुमान लगा रहे थे कि मोदी सरकार (Modi Government) के बड़े ऐलान के बाद निवेशक इस आईपीओ में जमकर पैसा लगा सकते हैं। हालांकि, आईपीओ ओपन होने के बाद यह दिखा भी और लिस्टिंग के दौरान भी बाजार में इसके शेयरों की रौनक छाई रही। कंपनी की इस आईपीओ के जरिये 74.52 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

जानें Alpex Solar के बारे में

Alpex Solar बिजनेस टु बिजनेस (B2B) मॉडल पर काम करती है। कंपनी ने सोलर पैनल बेचने वाली कई कंपनियों के लिए मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी का काम करती है। इसने अभी तक Luminous, Jackson, and Tata Power जैसी दिग्गज कंपनियों को सोलर पैनल बनाकर दिए हैं।

इसके अलावा, कंपनी सोलर पैनल- सोलर वर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, बीवीजी इंडिया लिमिटेड, टाटा पावर, हिल्ड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और शक्ति पंप्स इंडिया लिमिटेड जैसी ईपीसी कंपनियों को सोलर पैनल बनाकर जिलीवर करती है। ये कंपनियां अपने कस्टमर्स से ऑर्डर पाने के बाद उनके यहां सोलर पैनल इंस्टाल करती है। दूसरे शब्दों में कहें तो ये कंपनी सोलर पैनल बनाकर इन कंपनियों को देती है और वे उस पैनल को बेचती हैं और उन्हें इंस्टाल करने का काम करती हैं।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 7:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement