facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Alpex Solar IPO: इस हफ्ते खुलेगा सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी का आईपीओ, प्राइस बैंड हुआ तय

Advertisement

Alpex Solar सब्सक्रिप्शन के लिए आईपीओ 8 से 12 फरवरी तक खोलेगी। वहीं, एंकर (बड़े) निवेशक 7 फरवरी को बोली लगा पाएंगे।

Last Updated- February 05, 2024 | 3:09 PM IST
Shadowfax Technologies IPO
Representative Image

Alpex Solar IPO: सौर ऊर्जा समाधान प्रदाता अल्पेक्स सोलर लिमिटेड (Alpex Solar) ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 109-115 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 75 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।

कंपनी की ओर से दिए गए बयान के मुताबिक, Alpex Solar सब्सक्रिप्शन के लिए आईपीओ 8 से 12 फरवरी तक खोलेगी। वहीं, एंकर (बड़े) निवेशक 7 फरवरी को बोली लगा पाएंगे।

कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट?

Alpex Solar के शेयरों का अलॉटमेंट 13 फरवरी को हो सकता है। चूंकि कंपनी ने एक लॉट में 1200 शेयर रखे हैं, इसलिए निवेशकों को 115 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से कम से कम 1,38,000 रुपये का निवेश करना होगा।

यह भी पढ़ें : Apeejay Surrendra Park Hotels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, पैसे लगाने से पहले जान लें जरूरी बातें

कब होगी शेयरों की लिस्टिंग?

कंपनी का आईपीओ NSE SME सेगमेंट का है। इसके शेयरों की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE में 15 फरवरी को हो सकती है। एंकर निवेशकों के लिए यह 7 फरवरी को ही ओपन हो जाएगा। इसके लिए टोटल इश्यू साइज 64.80 लाख है, यानी कंपनी IPO के जरिये 64.80 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी।

यह भी पढ़ें : IPO और राइट्स इश्यू के लिए 1 फीसदी सिक्योरिटी डिपॉजिट हटाने पर विचार

जुटाए गए पैसों का क्या करेगी कंपनी?

Alpex Solar अपने आईपीओ से जुटाई गई राशि से अपनी सौर मॉड्यूल विनिर्माण सुविधा को उन्नत तथा उसका विस्तार करने और अपनी क्षमता को 450 मेगावाट से 1.2 गीगावॉट तक बढ़ाने के लिए 19.55 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।

इसके अलावा, 12.94 करोड़ रुपये का इस्तेमाल उसके सौर मॉड्यूल के एल्यूमीनियम फ्रेम के लिए एक नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए किया जाएगा। बाकी 20.49 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और शेष कॉर्पोरेट खर्चों के लिए किया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 3:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement