facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amagi Media Labs का ₹1,788 करोड़ का IPO खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं? जानें ब्रोकरेज का नजरिया

Advertisement

Amagi Media Labs IPO: यह साल 2026 का दूसरा मैनबॉर्ड आईपीओ है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 343 से 361 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

Last Updated- January 13, 2026 | 8:58 AM IST
Gaudium IVF IPO

Amagi Media Labs IPO: डिजिटल वीडियो कंटेंट को स्ट्रीम करने और उससे कमाई (monetise) में मीडिया कंपनियों की मदद करने वाली कंपनी अमागी मीडिया लैब्स (Amagi Media Labs) का आईपीओ 13 जनवरी से सब्सक्राइब करने के लिए खुल गया। यह अप्लाई करने के लिए 16 जनवरी (शुक्रवार) तक खुला रहेगा। यह साल 2026 का दूसरा मैनबॉर्ड आईपीओ है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 343 से 361 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

यह आईपीओ दो हिस्सों में होगा। इसमें 816 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से 2.7 करोड़ शेयरों की बिक्री (OFS) की जाएगी। इसकी कीमत अपर प्राइस बैंड पर 972.6 करोड़ रुपये है। इस तरह कुल इश्यू साइज 1,788.6 करोड़ रुपये है।

आईपीओ के तहत कुल इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर (QIBs), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) और बाकी 10 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। ऑफर फॉर सेल के तहत पीआई अपॉर्चुनिटीज फंड I और II, नॉरवेस्ट वेंचर पार्टनर्स X – मॉरीशस, एक्सेल इंडिया VI (मॉरीशस) लिमिटेड, ट्रुडी होल्डिंग्स और कुछ इंडिविजुअल शेयरहोल्डर अपने शेयर बेचेंगे।

Amagi Media Labs IPO GMP

अमागी मीडिया लैब्स के जीएमपी की बात करें तो यह ग्रे मार्केट में कंपनी के नॉन-लिस्टेड शेयरों में हलचल देखने को मिल रही है। इंवेस्टरगेन डॉट कॉम के अनुसार, नॉन-लिस्टेड शेयर मंगलवार को 381 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। यह इश्यू प्राइस के अपर एंड 361 रुपये से 20 रुपये या 5 प्रतिशत ज्यादा है। अगर लिस्टिंग के दिन भी यही रुझान रहते है तो निवेशकों को एक लॉट पर 820 रुपये का फायदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Bharat Coking Coal IPO: GMP 45% ऊपर, पहले ही दिन 8 गुना अप्लाई; सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं ?

Amagi Media Labs IPO: निवेश करें या नहीं?

अरिहंत कैपिटल 

अरिहंत कैपिटल के विश्लेषकों के मुताबिक, अमागी को दुनिया भर में कनेक्टेड टीवी और FAST प्लेटफॉर्म की ओर दर्शकों और एडवरटाइजर्स के बढ़ते रुझान का फायदा मिलने की अच्छी स्थिति में माना जा रहा है। कंपनी का एंड-टू-एंड, क्लाउड आधारित प्लेटफॉर्म और एआई पर आधारित क्षमताएं ग्राहकों तक गहरी पहुंच, बेहतर कमाई और लगातार राजस्व वृद्धि में मदद कर सकती हैं।

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मजबूत ग्राहक बनाए रखने की क्षमता, वैश्विक स्तर पर बढ़ती स्वीकार्यता और टेक्नोलॉजी व डेटा एनालिटिक्स में लगातार निवेश से कंपनी तेजी से विस्तार कर सकेगी और मीडिया कंपनियों के लिए एक लंबे समय के टेक्नोलॉजी पार्टनर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करेगी।अरिहंत कैपिटल ने इस आईपीओ को ‘लिस्टिंग गेन के लिए सब्सक्राइब’ की रेटिंग दी है।

यह भी पढ़ें: NSE लिस्टिंग के लिए कर रही बड़ी तैयारी, मार्च में IPO दस्तावेज जमा करने की योजना

एसबीआई सिक्योरिटीज – न्यूट्रल

एसबीआई सिक्योरिटीज के अनुसार, एच1 एफवाई26 के वित्तीय नतीजों के आधार पर अमागी मीडिया लैब्स पूरे वित्त वर्ष 2026 में मुनाफे में आ सकती है। हालांकि, वैश्विक मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में विलय और इंटीग्रेटिड का दौर चल रहा है, खासकर अमागी के प्रमुख बाजार उत्तर अमेरिका में, जिसका असर कंपनी की कीमत तय करने की ताकत पर पड़ सकता है। एसबीआई सिक्योरिटीज ने इस इश्यू को ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है। हालांकि, लिस्टिंग के बाद कुछ तिमाहियों तक कंपनी के प्रदर्शन पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Advertisement
First Published - January 13, 2026 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement