facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Upcoming IPO: फार्मा सेक्टर की बड़ी कंपनी ला रही ₹3395 करोड़ का IPO, 14 जुलाई से खुलेगा; प्राइस बैंड फाइनल

Advertisement

Anthem Biosciences IPO: एंथम बायोसाइंसेज आईपीओ 14 जुलाई को खुलेगा। यह अप्लाई करने के लिए 16 जुलाई को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 11 जुलाई को बोली लगा सकेंगे।

Last Updated- July 09, 2025 | 4:17 PM IST
Aye Finance IPO

Anthem Biosciences IPO: एंथम बायोसाइंसेज आईपीओ शेयर बाजार में अपनी एंट्री के लिए तैयार है। एंथम बायोसाइंसेज ने बुधवार को अपने इश्यू के लिए प्राइस बैंड फाइनल कर दिया। कंपनी ने पब्लिक इश्यू के लिए 540-570 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने अपने आईपीओ के जरिए 3,395 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा है।

एंथम बायोसाइंसेज आईपीओ 14 जुलाई को खुलेगा। यह अप्लाई करने के लिए 16 जुलाई को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 11 जुलाई को बोली लगा सकेंगे। आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित इश्यू पूरी तरह से बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित है। इसके तहत प्रवर्तक, निवेशक और अन्य शेयरधारक 3,395 करोड़ रुपये तक को शेयर बेचेंगे। कंपनी को इस निर्गम से कोई राशि नहीं मिलेगी और पूरी आय बिक्री करने वाले शेयरधारकों के पास जाएगी।

Also Read: ICICI Prudential AMC IPO: देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ला रही आईपीओ, ICICI Bank बढ़ाएगा हिस्सेदारी

एंथम बायोसाइंसेज आईपीओ का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (QIBs) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए इश्यू का 35 फीसदी रिजर्व है। एलिजिबल कर्मचारियों के लिए कुल ₹8.25 करोड़ तक के इक्विटी शेयर रिजर्व किए गए हैं।

Anthem Biosciences Lot Size

निवेशक एंथम बायोसाइंसेज के आईपीओ के लिए 26 शेयरों के लॉट में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,820 रुपये का निवेश करना होगा। एंथम बायोसाइंसेज के आईपीओ का अलॉटमेंट को अगले दिन 17 जुलाई को अंतिम रूप दिया जाएगा। शेयरों की वापसी और क्रेडिट की शुरुआत 18 जुलाई से होने की उम्मीद है। एंथम बायोसाइंसेज के शेयरों की संभावित लिस्टिंग तिथि 21 जुलाई है। ये शेयर बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोनों पर सूचीबद्ध होंगे।

क्या करती है एंथम बायोसाइंसेज?

एंथम बायोसाइंसेज, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी आधारित कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, ग्रोथ और विनिर्माण संगठन (सीआरडीएमओ) क्षेत्र में सक्रिय है। कंपनी के शेयर 21 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 9, 2025 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement