facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस IPO ने लिस्ट होते ही ली 53% की तेजी, 391 से सीधे पहुंचा 609 पर

Advertisement

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,657 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- December 30, 2024 | 9:34 PM IST
Share Market- शेयर बाजार

दवा उत्पादक सेनोर्स फार्मास्युटिकल्स (Senores Pharmaceuticals)लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 391 रुपये से 53 प्रतिशत से अधिक तेजी के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। BSE पर शेयर 51.84 प्रतिशत चढ़कर 593.70 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 55.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 609 रुपये पर पहुंच गया।

NSE पर इसने 53.45 प्रतिशत के तेजी के साथ 600 रुपये पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,657.29 करोड़ रुपये रहा। सेनोर्स फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के 582 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत मंगलवार को 93.69 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए 372-391 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।

मसौदा पत्र के अनुसार, सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स का आईपीओ 500 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयरों के निर्गम और प्रमोटरों एवं अन्य विक्रय शेयरधारकों द्वारा 27 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। अहमदाबाद स्थित कंपनी के नए निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग अटलांटा सुविधा में स्टेराइल इंजेक्शन (sterile injections) के उत्पादन के लिए विनिर्माण सुविधा स्थापित करने, कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने, अधिग्रहण और अन्य रणनीतिक पहलों के माध्यम से अकार्बनिक विकास का समर्थन करने और ऋण के भुगतान के लिए किया जाएगा।

इसके अलावा, एक हिस्सा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स विशेष और जटिल दवा उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला की पहचान, विकास और निर्माण में माहिर है। कंपनी ने इस साल मार्च तक एंटीबायोटिक्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और ब्लडलाइन सहित प्रमुख चिकित्सीय खंडों में 54 उत्पाद लॉन्च किए थे।

Video: मोदी सरकार का Middle Class को तोहफा.. Investment के लिए सरकारी स्कीम?

 

Advertisement
First Published - December 30, 2024 | 9:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement