facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ASK Automotive IPO : कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड, 7 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा आईपीओ

Advertisement

ASK Automotive का IPO 7 नवंबर से लेकर 9 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। वहीं, एकंर निवेशकों के लिए यह 6 नवंबर को खुल जाएगा।

Last Updated- November 02, 2023 | 11:56 AM IST
IPO
Representative Image

ASK Automotive IPO : टू व्हीलर सेगमेंट के लिए एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम में विशेषज्ञता रखने वाली एएसके ऑटोमोटिव (ASK Automotive) 7 नवंबर को अपना आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन करने वाली है। कंपनी ने उससे पहले अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 268-282 रुपये प्रति शेयर तय कर दिया है।

जानें ASK Automotive के आईपीओ के बारे में:

कब से कब तक खुला रहेगा आईपीओ?

ASK Automotive का IPO 7 नवंबर से लेकर 9 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। वहीं, एकंर निवेशकों के लिए यह 6 नवंबर को खुल जाएगा।

ऑटो सहायक कंपनी 2,95,71,390 इक्विटी शेयरों की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से अपर प्राइस बैंड पर 833.91 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसके तहत कंपनी के प्रमोटर कुलदीप सिंह राठी और विजय राठी शेयरों की बिक्री करेंगे।

यह भी पढ़ें : Protean eGov Technologies IPO: 6 नवंबर को खुलेगा आईपीओ, चेक करें इश्यू प्राइस, लॉट साइज और अन्य डिटेल

बता दें कि कुलदीप के पास ASK Automotive में 41.33 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि विजय के पास कंपनी में 32.3 फीसदी हिस्सेदारी है।

इसलिए, आईपीओ खर्चों को छोड़कर, पूरे इश्यू की आय प्रमोटरों को प्राप्त होगी।

फर्म ने पब्लिक इश्यू साइज का आधा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए, 15 प्रतिशत हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के लिए और बाकी का 35 प्रतिशत रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व किया है।

जेएम फाइनेंशियल, एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और आईआईएफएल सिक्योरिटीज इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं।

कब अलॉट होंगे शेयर?

आईपीओ के सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 15 नवंबर तक हो सकता है। इक्विटी शेयर 17 नवंबर तक सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट्स में जमा कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Blue Jet IPO Listing: सुस्त लिस्टिंग के बाद शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, निवेशकों को 16 फीसदी का मुनाफा

कब होगी लिस्टिंग?

आईपीओ शेड्यूल के मुताबिक, ASK Automotive के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग 20 नवंबर को होगी।

कंपनी के बारे में

गुरुग्राम स्थित फर्म भारत में दोपहिया वाहनों के लिए ब्रेक-शू और एडवांस ब्रेकिंग (AB) सिस्टम बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। इसके अलावा, कंपनी इन-हाउस डिजाइनिंग, डेवलपिंग और मैन्युफैक्चरिंग कैपिबिलिटी के साथ सेफ्टी सिस्टम और क्रिटिकल इंजीनियरिंग सॉल्यूशन की सप्लाई भी करती है।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 11:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement