facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Awfis IPO Listing: आईपीओ की बाजार में शानदार एंट्री, निवेशकों को मिला 13 फीसदी का लिस्टिंग गेन

Advertisement

Awfis IPO Listing: NSE पर, शेयर ने 13.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 435 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 15.68 प्रतिशत चढ़कर 447.80 रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- May 30, 2024 | 4:56 PM IST
Gaudium IVF IPO
Representative Image

Awfis IPO Listing: कार्यस्थल प्रदाता ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस (Awfis Space Solutions) के आईपीओ की आज (30 मई) शानदार लिस्टिंग हो गई। कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस 383 रुपये से 13 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ बाजार में लिस्ट हुआ। Fmk

BSE-NSE पर आईपीओ की लिस्टिंग

NSE पर, शेयर ने 13.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 435 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 15.68 प्रतिशत चढ़कर 447.80 रुपये पर पहुंच गया। BSE पर, Awfis का शेयर 12.86 प्रतिशत के उछाल के साथ 432.25 रुपये पर लिस्ट हुआ। NSE पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,108.61 करोड़ रुपये रहा। बीएसई पर इसका बाजार पूंजीकरण (Mcap) 3,080.50 करोड़ रुपये रहा।

आईपीओ को मिला था शानदार रिस्पांस

कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन (27 मई) 108.17 गुना अभिदान मिला था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 116.95 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 129.27 गुना, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 53.23 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 24.68 गुना भरा था।

यह भी पढ़ें: Ztech India IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, प्राइस बैंड से लेकर लिस्टिंग डेट तक जानें सभी जानकारी

कब खुला था आईपीओ?

Awfis Space Solutions का ₹598.93 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22-27 मई तक खुला था।

आईपीओ प्राइस बैंड

आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 364-383 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

कौन है प्रोमोटर्स ?

बता दें कि अमित रमानी और पीक XV कंपनी के प्रमोटर हैं।

यह भी पढ़ें: NSE आईपीओ को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका, अदालत ने सेबी से मांगा जवाब

कौन हैं बुक-रनिंग लीड मैनेजर?

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड और एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड सार्वजनिक निर्गम के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।

जानें कंपनी के बारे में-

Awfis Space Solutions की स्थापना साल 2014 में हुई है। कंपनी देश में एक वर्कस्पेस सॉल्यूशन प्रोवाइडर के रूप में काम करती है। यह स्टार्टअप स्मॉल और मीडियम साइज एंटरप्राइजेज (SME) और बड़े कॉरपोरेट्स को फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस ऑप्शन प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - May 30, 2024 | 11:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement