facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Awfis Space Solutions IPO: अगले हफ्ते खुलेगा 599 करोड़ का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डिटेल

Advertisement

Awfis Space Solutions Ltd का आईपीओ 22 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 27 मई को बंद हो जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 21 मई को खुलेगा।

Last Updated- May 18, 2024 | 5:16 PM IST
IPO
Representative Image

Awfis Space Solutions Ltd IPO: फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस सॉल्यूशंस कंपनी Awfis Space Solutions Ltd 22 मई को अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही है। कंपनी आईपीओ के जरिए 599 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

जो निवेशक इस आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं वह इसमें निवेश करने से पहले इसके बारे में जरूरी बातें जान लें-

कब खुलेगा आईपीओ?

Awfis Space Solutions Ltd का आईपीओ 22 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 27 मई को बंद हो जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 21 मई को खुलेगा।

यह भी पढ़ें: OYO दोबारा करेगी IPO के लिए अप्लाई, ये है कंपनी का प्लान

कितना है प्राइस बैंड?

Awfis Space Solutions ने अपने 599 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए ₹364-383 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ के तहत 128 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 470.93 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।

प्रमोटर पीक XV पार्टनर्स इन्वेस्टमेंट्स V (जिसे पहले SCI इन्वेस्टमेंट्स के नाम से जाना जाता था) और शेयरधारक बिस्क लिमिटेड और लिंक इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट OFS में शेयर बेचेंगे।

वर्तमान में, पीक XV के पास Awfis Space Solutions में 22.86 प्रतिशत हिस्सेदारी है, बिस्क और लिंक इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के पास कंपनी में क्रमशः 23.47 प्रतिशत और 0.36 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कौन है बुक-रनिंग लीड मैनेजर?

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड और एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड सार्वजनिक निर्गम के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।

जानें कंपनी के बारे में-

Awfis Space Solutions की स्थापना साल 2014 में हुई है। कंपनी देश में एक वर्कस्पेस सॉल्यूशन प्रोवाइडर के रूप में काम करती है। यह स्टार्टअप स्मॉल और मीडियम साइज एंटरप्राइजेज (SME) और बड़े कॉरपोरेट्स को फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस ऑप्शन प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - May 18, 2024 | 5:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement