facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Awfis Space Solutions IPO: आईपीओ में निवेश करने का आखिरी मौका, जानें अब तक कितना मिला सब्सक्रिप्शन

Advertisement

Awfis Space Solutions ने आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22 मई को खोला था और 27 मई यानी आज ये सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएगा।

Last Updated- May 27, 2024 | 2:11 PM IST
Gaudium IVF IPO
Awfis Space Solutions IPO

Awfis Space Solutions IPO: ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड (Awfis Space Solutions) के आईपीओ में आज यानी सोमवार को निवेश करने का आखिरी मौका है। कंपनी आईपीओ के जरिए 598.93 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिसमें से फ्रेश इश्यू 128 करोड़ रुपये का है और 471 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है।

आईपीओ को कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

Awfis Space Solutions ने आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22 मई को खोला था और 27 मई यानी आज ये सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएगा। इससे आईपीओ का कुल आकार 599 करोड़ रुपये बैठता है।

chittorgarh.com के आकड़ों के मुताबिक, कंपनी का आईपीओ 43.53 गुना सब्सक्राइब हुआ। आज दोपहर 2 बजे तक सार्वजनिक निर्गम को रिटेल कैटेगरी में 39.68 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 24.13 गुना और एनआईआई (NII) कैटेगरी में 85.51 गुना सब्क्रिप्शन मिला।

यह भी पढ़ें: IPO Alert: Nephro Care India लाएगी आईपीओ, 35-40 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

क्या है Awfis Space Solutions IPO का लॉट साइज?

कंपनी के आईपीओ के एक लॉट में 39 शेयर शामिल हैं। इसका मतलब है कि रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,937 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं, एसएनआईआई के लिए मिनिमम लॉट साइज 14 लॉट है जिनमें 546 शेयर होंगे।

ये हैं प्रोमोटर्स

अमित रमानी और पीक XV कंपनी के प्रमोटर हैं।

कैसे हैं GMP पर संकेत?

ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड का शेयर जीएमपी पर मजबूत कमाई का संकेत दे रहा है. investorgain.com के मुताबिक ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर सोमवार (27 मई) को 31.33 के प्रीमियम पर दिखा। ऐसे में अगर लिस्टिंग के दिन यह स्थिति बनी रहती है तो कंपनी के शेयर 503 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

यह भी पढ़ें: IPO की जानकारी अब ऑडियो-विजुअल रूप में भी मिलेगी, SEBI ने लिया फैसला

इस दिन अलॉट होगा Awfis Space Solutions का शेयर ?

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस आईपीओ (Awfis Space Solutions IPO) के अलॉटमेंट स्टेटस की सटीक जानकारी 28 मई, 2024 को या उसके आसपास उपलब्ध होगी। हालांकि, शेयर 29 मई तक डीमैट खाते में अलॉट हो जाएंगे।

कब लिस्ट होंगे ऑफिस स्पेस के शेयर ?

शेयरों को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) दोनों पर लिस्ट किया जाना है। कंपनी के शेयर गुरुवार, 30 मई को लिस्ट होंगे।

Advertisement
First Published - May 27, 2024 | 2:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement