facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Beacon Trusteeship IPO: अगले हफ्ते खुलेगा आईपीओ, जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डिटेल्स

Advertisement

Beacon Trusteeship Ltd के आईपीओ का प्राइस बैंड 57-60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Last Updated- May 22, 2024 | 4:14 PM IST
Mamata Machinery IPO
Representative Image

Beacon Trusteeship IPO: Beacon Trusteeship Ltd IPO: बीकन ट्रस्टीशिप लिमिटेड अगले हफ्ते अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इश्यू के जरिए 32 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने चाहती है।

जो निवेशके आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, वह इसके बारे में अधिक जानकारी देख सकते हैं-

क्या है प्राइस बैंड?

Beacon Trusteeship Ltd के आईपीओ का प्राइस बैंड 57-60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कब खुलेगा आईपीओ?

कंपनी का आईपीओ 28 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 30 मई को बंद होगा। वहीं, एंकर (बड़े) निवेशक इसमें 27 मई को बोली लगा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Indian Emulsifier IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की हुई चांदी, जानें कितना मिला लिस्टिंग गेन

 कंपनी ने जारी किया बयान

बीकन ट्रस्टीशिप ने बयान में कहा, आईपीओ के सफल समापन के बाद कंपनी के शेयर एनएसई इमर्ज पर सूचीबद्ध होंगे। आईपीओ में 23.23 करोड़ रुपये के 38.72 लाख नए शेयर और 9.29 करोड़ रुपये के 15.48 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

इससे आईपीओ का कुल आकार 32.52 करोड़ रुपये बैठता है।

कहां होगा जुटाई गई राशि का इस्तेमाल?

Beacon Trusteeship Ltd आईपीओ से प्राप्त राशि में से सात करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी मौजूदा कारोबार के लिए टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर ढांचे के निर्माण पर करेगी।

यह भी पढ़ें: IPO Alert: ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी, Bansal Wire Industries को सेबी से आईपीओ लाने की मिली मंजूरी

डिपॉजिटरी प्रतिभागी, रजिस्ट्रार और शेयर ट्रांसफर एजेंट की सेवाएं शुरू करने के लिए अपनी शाखा बीकन इन्वेस्टर होल्डिंग्स में निवेश करने के लिए 6.99 करोड़ रुपये और मुंबई के बोरीवली में नया कार्यालय परिसर खरीदने के लिए 3.25 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा एक हिस्से का इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement