facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Belstar Microfinance ने 1,300 करोड़ रुपये के IPO के लिए दस्तावेज जमा कराए

Advertisement

Belstar Microfinance के आईपीओ में करीब 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे जबकि मौजूदा निवेशक 300 करोड़ रुपये का ओएफएस लाएंगे।

Last Updated- May 05, 2024 | 10:36 PM IST
Mobikwik IPO

मुथूट फाइनैंस ने शनिवार को बताया कि उसकी सहायक बेलस्टार माइक्रोफाइनैंस (Belstar Microfinance IPO) ने अपने 1,300 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए बाजार नियामक सेबी के पास विवरणिका का मसौदा (डीआरएचपी) जमा कराया है।

इसके मुताबिक आईपीओ में करीब 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे जबकि मौजूदा निवेशक 300 करोड़ रुपये का ओएफएस लाएंगे।

कौन है कंपनी के प्रोमोटर्स ?

डेनमार्क की ऐसेट मैनेजमेंट फर्म एमएजे इन्वेस्ट के पास कंपनी की करीब 8.74 फीसदी हिस्सेदारी है और वह 175 करोड़ रुपये कीमत के अपने शेयर बेचना चाहती है।

अरुम होल्डिंग्स लिमिटेड के पास कंपनी की 13.94 फीसदी हिस्सेदारी है (कीमत करीब 97 करोड़ रुपये) और अगस्ता इन्वेस्टमेंट्स जीरो पीटीई लिमिटेड के पास 4 फीसदी शेयरधारिता है (कीमत 28 करोड़ रुपये) है और ये भी अपनी हिस्सेदारी का विनिवेश करेंगी।

मूल कंपनी मुथूट फाइनैंस के पास बेलस्टार माइक्रोफाइनैंस की 66.13 फीसदी हिस्सेदारी है। नए शेयर जारी करने से मिलने वाली रकम में से 760 करोड़ रुपये का इस्तेमाल आगे ऋण देने के लिए भविष्य की पूंजी जरूरतों पर होगा। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज के लिए होगा।

कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ

वित्त वर्ष 24 के नौ महीने में कंपनी का शुद्ध लाभ 235 करोड़ रुपये रहा जबकि राजस्व 1,283 करोड़ रुपये। कंपनी मुख्य रुप से स्वसहायता समूह को उधार देती है, जो उसके कुल कर्ज पोर्टफोलियो 8,834.2 करोड़ रुपये का करीब 57 फीसदी है। ये आंकड़े 31 दिसंबर, 2023 के हैं।

आईपीओ के लीड बुक रनिंग मैनेजर हैं आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, ऐक्सिस कैपिटल, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स।

Advertisement
First Published - May 5, 2024 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement