facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharat Coking Coal IPO: GMP दे रहा तगड़े सिग्नल, शेयर हाथ लगे या नही; फटाफट चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Advertisement

Bharat Coking Coal IPO: भारत कोकिंग आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला है। आईपीओ को कुल 143 गुना सब्सक्राइब किया गया।

Last Updated- January 14, 2026 | 10:14 AM IST
OnEMI Technology IPO

Bharat Coking Coal IPO Allotment Status: कोल इंडिया की सब्सिडायरी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के 1,078.68 करोड़ रुपये का आईपीओ का अलॉटमेंट बुधवार (14 जनवरी) को फाइनल हो सकता है। इश्यू अप्लाई करने के लिए 9 जनवरी को खुला था और 13 नवंबर को बंद हो गया था। बोली लगाने के आखिरी दिन यह आईपीओ 143 गुना सब्सक्राइब हुआ। सब्सक्रिप्शन का प्रोसेस पूरा होने के बाद अब निवेशक अलॉटमेंट का इन्तजार कर रहे हैं। अलॉटमेंट 14 नवंबर को फाइनल होने की संभावना है।

Bharat Coking Coal IPO Subscription Status

भारत कोकिंग आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला है। आईपीओ को कुल 143 गुना सब्सक्राइब किया गया। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, इश्यू को 34,69,46,500 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 49,90,71,10,200 शेयरों के लिए बोलियां मिली। सबसे ज्यादा बोलियां क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की तरफ से देखने को मिली जिन्होंने इश्यू को कुल 310.81 गुना अप्लाई किया। इसके अलावा नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) ने 240.49 गुना और क्वालिफाइड निवेशकों ने 49.37 गुना अप्लाई किया।

Bharat Coking Coal IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. Bharat Coking Coal IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Bharat Coking Coal IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

भारत कोकिंग कोल आईपीओ (Bharat Coking Coal IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://ipostatus.kfintech.com/ पर भी चेक कर सकते हैं।

Bharat Coking Coal IPO GMP

भारत कोकिंग आईपीओ के शेयर ग्रे मार्केट में मजबूत प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। ग्रे मार्केट में भारत कोकिंग कोल के शेयर बुधवार को 36.4 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। यह अपर प्राइस बैंड 23 रुपये से 13.4 रुपये या लगभग 58.26 फीसदी ज्यादा है। इससे शेयर की लिस्टिंग को लेकर बाजार में अच्छी उम्मीदें दिखती हैं।

Advertisement
First Published - January 14, 2026 | 9:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement